लाइव टीवी

ट्विंंकल खन्ना की कहानी पर बनेगी फिल्म, एक्ट्रेस ने बताया क्या होगा खास

Updated Apr 26, 2022 | 15:24 IST

Twinkle khanna Upcoming Movie: जानी मानी अदाकारा ट्विंकल खन्ना लेखन और प्रोडक्शन की दुनिया में भी काफी सक्रिय हैं। वह किताबें और कहानियां लिखती हैं। अब उनकी एक कहानी पर फिल्म बनने जा रही है।

Loading ...
Twinkle Khanna
मुख्य बातें
  • ट्विंकल खन्ना लेखन और प्रोडक्शन की दुनिया में भी काफी सक्रिय हैं।
  • अब उनकी एक कहानी पर फिल्म बनने जा रही है।
  • इस बात की जानकारी खुद ट्विंकल खन्ना ने दी है।

जानी मानी अदाकारा ट्विंकल खन्ना लेखन और प्रोडक्शन की दुनिया में भी काफी सक्रिय हैं। वह किताबें और कहानियां लिखती हैं। अब उनकी एक कहानी पर फिल्म बनने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद ट्विंकल खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैंस के साथ साझा की है। 

ट्विंंकल खन्ना ने जानकारी दी कि Applause Entertainment, Ellipsis Entertainment and Mrs. Funnybones Movies ने उनकी शॉर्ट स्टोरी Salaam Noni Appa पर फिल्म बनाने के लिए साझेदारी की है। इसी के साथ ट्विंंकल खन्ना ने सभी प्रोड्यूसर्स के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की है। फिलहाल फिल्म के नाम और इसकी कास्ट के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। ना इस बात की जानकारी सामने आई है कि ये फिल्म कब रिलीज होगी।    

ट्विंंकल खन्ना कहती हैं कि ये फिल्म उनके लिए इसलिए खास है क्योंकि योग्य और अनुभवी दोस्त इस पर काम करने वाले हैं। वहीं वह बताती हैं कि यह कहानी उनकी नानी और उनकी बहन की कहानी है। ट्विंंकल खन्ना कहती हैं कि उनकी नानी ये इसे प्ले के रूप में देखा था और अब ये फिल्म के रूप में आ रही है तो वे बहुत खुश होंगी। 

बता दें कि ट्विंकल ने तीस मार खां, थैंक यू, पटियाला हाउस, 72 मील, होली डे और पैडमैन जैसे फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। अक्षय कुमार अभिनीत पैडमैन 2018 में पर्दे पर आई थी। पूरे चार साल बाद ट्विंकल काम पर लौट रही हैं और वो इसके लिए काफी उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस और कई सेलेब्स ने ट्विंकल को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।