लाइव टीवी

जब चार बच्चों के पिता ने उर्वशी रौतेला को किया था प्रपोज, एक्ट्रेस ने इस कारण शादी से किया था इंकार

Updated Aug 10, 2022 | 08:11 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें मिस्र के एक सिंगर ने शादी के लिए प्रपोज किया था जिनकी पहले सो दो पत्नियां और चार बच्चे हैं। जानें एक्ट्रेस ने इस बारे में क्या कहा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Urvashi Rautela
मुख्य बातें
  • उर्वशी रौतेला ने उन्हें मिलने वाले मैरिज प्रपोजल के बारे में की बात।
  • उर्वशी ने बताया कि उन्हें मिस्र के सिंगर ने प्रपोज किया था।
  • एक्ट्रेस ने बताया कि इस सिंगर की दो पत्नियां और चार बच्चे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की और एक ऐसा किस्सा बताया जिसके बारे में जानकर कोई भी हैरान रह जाए। 

Also Read: Raksha Bandhan 2022 Date, Muhurat Time, Tithi: Check Rakhi date and Timings here

चार बच्चों के पिता ने किया था प्रपोज

उर्वशी ने इस इंटरव्यू में उन्हें मिलने वाले वेडिंग प्रपोजल को लेकर बात की और बताया कि उन्हें शादी के कई प्रपोजल मिलते हैं। उर्वशी से जब पूछा गया कि क्या उन्हें कभी कोई अजीब प्रपोजल मिला है? इसपर एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें एक बार मिस्र के एक सिंगर ने प्रपोज किया था। उर्वशी मे कहा कि संस्कृति में अंतर होने के कारण उन्होंने इस प्रपोजल के लिए इंकार किया था। उर्वशी ने बताया कि वो सिंगर पहले से शादीशुदा था। उनकी दो पत्नियां और चार बच्चे थे। 

वेडिंग प्रपोजल पर कही ये बात

उर्वशी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया की उन्हें अब तक कई प्रपोजल मिल चुके हैं। एक प्रपोजल उन्हें इंटरनेशनल सिंगर से भी मिला था, जिनसे वो दुबई में मिली थीं। बॉलीवुड हंगामा को दिए इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे कई प्रपोजल मिले हैं, लेकिन एक ऐसा प्रपोजल था जो ऐसे शख्स से मिला था, जिसके साथ बहुत सारे सांस्कृतिक मतभेद हो सकते थे। अपने परिवार के बारे में सोचना होगा, खासकर महिलाओं को अपने जीवन में इसके बारे में सोचना होगा क्योंकि यह आसान नहीं है।

क्या इस सिंगर ने किया था प्रपोज?

जब उर्वशी से पूछा गया कि क्या वजह शख्स मिस्र का सिंगर है, जिससे उर्वशी दुबई में मिली थीं? इसपर उर्वशी ने कहा, 'हां, उस व्यक्ति की पहले से दो पत्नियां और चार बच्चे हैं। मैं ऐसा कोई फैसला नहीं लेना चाहती थी, जहां मुझे इतनी दूर जाकर रहना पड़े या फिर उस शख्य को यहां रहना पड़े।' उर्वशी ने इस सिंगर का नाम नहीं लिया, लेकिन फैंस कमेंट कर कह रहे हैं कि यह शख्स मोहम्मद रमजान हैंं।'

Also Read: फोटोशूट के लिए उर्वशी रौतेला ने पहना हीरों से जड़ा मास्क, लाख नहीं करोड़ों में है कीमत

साल 2013 में बॉलीवुड डेब्यू

उर्वशी रौतेला ने साल 2013 में फिल्म सिंह साब द ग्रेट से बॉलीवुड डेब्यू किया था, इस फिल्म में एक्टर सनी देओल लीड रोल में थे। इसके बाद उर्वशी साल 2014 में हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो लव डोज में नजर आईं। वो फिल्म सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4, पागलपंती और वर्जिन भानुप्रिया में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साल 2015 में वो कन्नड़ फिल्म मिस्टर ऐरावता में नजर आईं थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।