लाइव टीवी

Valentine Love story: 6 साल छोटी पत्रलेखा से ऐसे हुआ राजकुमार राव को प्‍यार, प्रपोज डे पर जानें प्रेम कहानी

Rajkummar Rao and Patralekha
Updated Feb 08, 2020 | 08:43 IST

Valentine Love story Rajkummar Rao and Patralekha: प्रेम के महीने में प्रपोज डे के दिन पढ़िए राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्‍टोरी। पत्रलेखा से एक मुलाकात के ल‍िए एयरपोर्ट से भागकर जुहू पहुंचे थे राजकुमार।

Loading ...
Rajkummar Rao and PatralekhaRajkummar Rao and Patralekha
Rajkummar Rao and Patralekha

Valentine Love story Rajkummar Rao and Patralekha: प्रेम का महीने चल रहा है और आज यानि 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जा रहा है। 7 फरवरी से 14 फरवरी का वक्‍त प्रेम की नई इबारतें लिखता है और ना जाने कितनी ही प्रेम कहानियों की शुरुआत करता है। 14 फरवरी तक हम आपको रूबरू कराएंगे बॉलीवुड के किसी सितारे की प्रेम कहानी से। रोज डे पर हमने आपको बताई थी एक्‍टर आयुष्‍मान खुराना और उनकी पत्‍नी ताहिरा कश्‍यप की लव स्‍टोरी और आज पढ़िए राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्‍टोरी। 

राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले 10 साल से रिलेशनशिप में हैं। पत्रलेखा ने पहली बार राजकुमार राव को फ‍िल्‍म लव सेक्स और धोखा में देखा था। पत्रलेखा के मुताबिक उन्‍हें लगा ये कैसा अजीब सा लड़का है। वहीं, राजकुमार राव ने जब पत्रलेखा को देखा तो उन्होंने तय कर लिया था कि उनसे ही शादी करेंगे। पत्रलेखा राजकुमार से छह साल छोटी हैं।  

पत्रलेखा के मुताबिक राजकुमार राव के पास जब ज्यादा पैसे नहीं थे तो उन्होंने मेरे लिए एक महंगा डिजाइनर बैग गिफ्ट किया। विदेश यात्रा के दौरान मेरा वह बैग चोरी हो गया था। मैं काफी दुखी थीं। मैंने इसके बारे में राजकुमार राव को बताया। मैं घर जब वापस लौटी तो घर में उसी तरह का बैग रखा था।  

पत्रलेखा ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया था कि- एक बार राजकुमार को मुझसे मिलने के लिए देर हो रही थी। वह ट्रैफिक जाम में फंस गए थे। उन्होंने कैब को एयरपोर्ट के पास रोक दिया और पैदल जुहू के लिए भागे। मेरे लिए यह दिल को चुरा लेने वाला मोमेंट था। फ‍िलहाल दोनों अपने अपने प्रोजेक्‍ट्स में व्‍यस्‍त हैं और फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।