लाइव टीवी

Varun Dhawan पहनेंगे सेना की वर्दी, पाक के 10 टैंक उड़ाने वाले लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का निभाएंगे रोल

Updated Oct 14, 2019 | 10:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Varun dhawan to play Second Lieutenant Arun Khetarpal: वरुण धवन एक बार फ‍िर बदलापुर के डायरेक्‍टर श्रीराम राघवन के साथ काम करने जा रहे हैं। वह पर्दे पर लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का रोल निभाएंगे।

Loading ...
Varun Dhawan

Varun dhawan to play Second Lieutenant Arun Khetarpal: बॉलीवुड एक्‍टर वरुण धवन एक बार फ‍िर फ‍िल्‍म बदलापुर के डायरेक्‍टर श्रीराम राघवन के साथ काम करने जा रहे हैं। इस बार वह पर्दे पर 1971 के भारत पाक युद्ध में शहीद हुए लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल (Arun khetrapal) का रोल निभाएंगे। यह पहला मौका होगा जब वरुण धवन भारतीय सेना की वर्दी पहनकर पर्दे पर आएंगे। इन दिनों वह डेविड धवन की फ‍िल्‍म कुली नंबर 1 की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं। इस फ‍िल्‍म की शूटिंग इन दिनों चल रही है। इससे पहले वरुण धवन करण जौहर की फ‍िल्‍म कलंक में नजर आए थे।

वरुण धवन श्रीराम राघवन की इस फ‍िल्‍म में अरुण खेत्रपाल का रोल निभाएंगे। इस फ‍िल्‍म को दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं और यह इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी। फ‍िलहाल मेकर्स कास्‍टिंग का काम फाइनल करने में जुटे हुए हैं। मेकर्स ने अरुण खेत्रपाल के जन्‍मदिन के मौके पर फ‍िल्‍म अनाउंस की है।

‘अंधाधुन’ फेम डायरेक्टर श्रीराम राघवन अरुण खेत्रपाल पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए भारतीय सेना से मदद लेने की तैयारी कर रहे हैं। यह कहानी दिनेश विजान की है। लंबे समय से श्रीराम राघवन और दिनेश विजान वरुण धवन से इस फ‍िल्‍म को लेकर बात कर रहे थे।

वरुण धवन ने जताई खुशी
वरुण धवन ने इस खास रोल के लिए खुशी जताई है। उन्‍होंने ट्वीट कर सबसे पहले लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जन्‍मदिन की बधाई दी और फ‍िर लिखा कि उनका सपना पूरा हो गया। वह हमेशा से आर्मीमैन का रोल निभाना चाहते थे।

कौन थे अरुण खेत्रपाल (Who is Arun khetrapal)
बता दें कि 16 दिसंबर, 1971 को भारत ने पाकिस्तान को जंग में धूल में मिलाया था। उस युद्ध के नायक थे सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल। सिर्फ 21 साल की उम्र में उन्हें परमवीर चक्र से नवाजा गया था। उनका जन्म 14 अक्टूबर, 1950 को हुआ था। अरुण ने इस जंग में पंजाब-जम्मू सेक्टर के शकरगढ़ में पाक सेना के 10 टैंक नष्ट किए थे। वह तब 21 साल के थे। इतनी कम उम्र में अब तक किसी को परमवीर चक्र नहीं मिला है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।