लाइव टीवी

JugJugg Jeeyo OTT Release: ओटीटी रिलीज को तैयार 'जुग जुग जियो', जानें कब और कहां होगी रिलीज

Updated Jul 22, 2022 | 13:01 IST

JugJugg Jeeyo OTT Release date: सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर फिल्म जुग जुग जियो अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है।

Loading ...
JugJugg Jeeyo OTT Release
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन स्टारर फिल्म जुग जुग जियो अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है।
  • 24 जून को दुनियाभर में रिलीज हुई यह फिल्म बहुत जल्द ओटीटी पर आने वाली है।
  • राज मेहता के निर्देशन में बनी 'जुग जुग जियो' अमेजन प्राइम पर आने वाली है।

JugJugg Jeeyo OTT Release When and where to watch: सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर फिल्म जुग जुग जियो अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है। 24 जून को दुनियाभर में रिलीज हुई यह फिल्म बहुत जल्द ओटीटी पर आने वाली है  और मेकर्स की ओर से बाकायदा इसकी घोषणा कर दी गई है। 'जुग जुग जियो' प्राइम डे 2022 के दौरान प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित होने वाली फ़िल्मों की सूची का हिस्सा बनने जा रही है। 

भारत में 23 और 24 जुलाई को प्राइम डे 2022 मनाया जा रहा है। इससे पहले भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर 22 जुलाई से इसका प्रीमियर होने वाला है। राज मेहता के निर्देशन में बनी 'जुग जुग जियो' को धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम18 स्टूडियोज ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है, जिसमें वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर, नीतू कपूर, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली ने मुख्य किरदार निभाए हैं।

डिजिटल प्रीमियर को लेकर वरुण धवन कहते हैं- अब दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर अपने घरों पर सुकून के साथ 'जुग जुग जियो' देखने का आनंद ले सकते हैं। यह एक ऐसी कहानी है जिसे सभी को देखना चाहिए। 

Also Read: दर्शकों को बांधे रखेगी और गुदगुदाने पर मजबूर कर देगी 'जुग जुग जियो', जानें क्यों देखें फिल्म

कैसी है फिल्म 

'जुग जुग जियो' पटियाला शहर में रहने वाले दो दंपतियों की कहानी है, जो दो अलग-अलग पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व करते हैं और शादी के बाद के मामलों में उलझे हुए हैं। इस कहानी में प्रेम, पारिवारिक मूल्यों, पूरी नहीं होने वाली चाहतों और आकस्मिक तरीके से पारिवारिक सुलह जैसी बातों को गहराई से दिखाया गया है। फिल्म में वरुण धवन ने अनिल और नीतू कपूर के ऑन-स्क्रीन बेटे की भूमिका निभाई है और उनके साथ कियारा आडवाणी ने आज के जमाने की कामकाजी महिला का किरदार निभाया है जो बेहद जिंदादिल और उत्साह से भरी हैं। इस तरह 'जुग जुग जियो' ड्रामा, इंसानी भावनाओं और हँसी-मजाक का बेजोड़ तालमेल है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।