लाइव टीवी

Ashwasthama First Look: ऐवेंजर्स को टक्कर देगी विक्की कौशल की फिल्म अश्वस्थामा, बढ़ाएंगे 115 किलो वजन

Updated Jan 11, 2021 | 14:39 IST

Vicky Kaushal Movie Ashwasthama: विक्की कौशल की फिल्म अश्वस्थामा का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। फिल्म में अश्वस्थामा पहली बार दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं।

Loading ...
Vicky Kaushal
मुख्य बातें
  • विक्की कौशल की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक को दो साल पूरे हो गए हैं।
  • विक्की कौशल ने अपनी अपकमिंग फिल्म अश्वस्थामा का लुक जारी कर दिया है।
  • अश्वस्थामा में विक्की कौशल का दमदार किरदार नजर आने वाले हैं।

मुंबई. विक्की कौशल की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक को दो साल पूरे हो गए हैं। फिल्म के दो साल पूरे होने पर विक्की ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। विक्की आदित्य धर की फिल्म द इममॉर्टल अश्वस्थामा में नजर आने वाले हैं। 

विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है। दोनों पोस्टर को देख कहा जा सकता है कि ये साइंस फिक्शन फिल्म होगी। इसमें शानदार विजुएल्स में देखने को मिलेंगे। 

विक्की कौशल ने पोस्टर के साथ लिखा- 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी एनिवर्सरी के मौके पर टीम आपको अश्वस्थामा की दुनिया की एक झलक दिखा रहे हैं। इस सफर के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकता।'  

बढ़ाना होगा वजन

विक्की कौशल के मुताबिक अश्वस्थामा उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। जूम टीवी की  रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के लिए विक्की को 115 किलो वजन बढ़ाना होगा। अश्वस्थामा को मार्वल की साइंस फिक्शन की तर्ज पर बनाया जाएगा।

अश्वस्थामा एक साइंस फिक्शन होगी, जिसमें महाभारत के किरदार की  झलक देखने को मिलेगी। आदित्य ने कहा, 'यह सिर्फ एक फिल्म नहीं होगी, बल्कि एक एक्सपीरियंस होगा। मैं इस फिल्म को इस महाकाव्य कहानी को बताने की जिम्मेदारी के रूप में ले रहा हूं।'

इन फिल्मों में आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल अश्वस्थामा के अलावा उधम सिंह की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा विक्की कौशल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में काम कर रहे हैं। 

सैम मानेक शॉ को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं। इसके अलावा विक्की कौशल करण जौहर की फिल्म तख्त में औरंगजेब के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, जान्हवी कपूर, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह भी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।