लाइव टीवी

Vijay Deverakonda Raises Fund: साउथ के कबीर सिंह ने बढ़ाया मदद का हाथ, 40 लाख रु. फंड किया इकट्ठा

Updated Apr 27, 2020 | 19:50 IST

Vijay Deverakonda Coronavirus Relief: विजय देवरकोंडा ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इसके लिए उन्होंने द देवरकोंडा फाउंडेशन की स्थापना की है....

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
विजय देवरकोंडा।
मुख्य बातें
  • विजय देवरकोंडा ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
  • कुछ टाइम पहले ही उन्होंने द देवरकोंडा फाउंडेशन की स्थापना की है।
  • इस फाउंडेशन के जरिए वो जरूरतमंदों को मदद पहुंचा रहे हैं।

साउथ स्टार और फिल्म अर्जुन रेड्डी फेम विजय देवरकोंडा ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। कुछ टाइम पहले ही उन्होंने द देवरकोंडा फाउंडेशन की स्थापना की है और इसके जरिए वो जरूरतमंदों को मदद पहुंचा रहे हैं। हाल ही में विदय देवरकोंडा ने बताया कि उन्होंने अपने फाउंडेशन के लिए 40 लाख रु. का फंड इकट्ठा किया है। 
विजय देवरकोंडा ने ट्विटर पर एक शीट शेयर की है जिसमें उन्होंने डोनेशन की राशि के बारे में बताया है। कई लोगों ने इस फाउंडेशन में बढ़-चढ़कर मदद दी है। इस डोनेशन राशि का खुलासा करने के साथ साउथ स्टार विजय ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। 


विजय देवरकोंडा ने लिखा, आज मैंने जो देखा वो जादू है। जनता की केयर, जनता का प्यार और जनता की उदारता देखने को मिली है। आप में से हर कोई इस फंड और इसकी सफलता से जुड़ा हुआ है। मैं वादा करता हूं कि मैं आपको निराश नहीं करूंगा। हम प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचेंगे। जो भी हमारे पास पहुंचेगा और हम सभी उसी मुस्कान का आनंद लेंगे। एक दिन में आप लोगों ने इसे 25 लाख से सीधा 40 लाख बना दिया है। हमने साथ में अपने गोल को रीसेट किया है और अब हम 2000 से ज्यादा नहीं बल्कि 4000 से ज्यादा परिवारों तक सुविधाएं पहुंचाएंगे। आपको बता दें, विजय देवरकोंडा लगातार कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए प्रयासरत हैं। 


साल 2017 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से पॉपुलर हुए अभिनेता विजय देवरकोंडा की फैन फॉलोविंग काफी जबरदस्त है। हाल ही में उनको 'मोस्ट डिजायरेबल मैन 2019' के खिताब से नवाजा गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।