लाइव टीवी

Vinod khanna Birthday: किसिंग सीन के वक्‍त बहक गए थे विनोद खन्‍ना, 20 साल छोटी माधुरी के काट लिए थे होंठ

Updated Oct 06, 2019 | 07:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Vinod khanna Birthday: बॉलीवुड के द‍िग्‍गज अभिनेता विनोद खन्ना का आज 73 वां जन्‍मदिन है। इस मौके पर यहां जानिए उनके जीवन के अनसुने किस्‍से...

Loading ...
Vinod khanna and Madhuri dixit

Vinod khanna Birthday: बॉलीवुड के द‍िग्‍गज अभिनेता विनोद खन्ना का आज 73 वां जन्‍मदिन है। साल 2017 में ब्लैडर कैंसर के चलते उनका निधन हो गया था। विनोद खन्‍ना को बॉलीवुड का सबसे हैंडसम एक्टर कहा जाता था। उन्‍होंने सिनेमा में एक सफल एक्‍टर के रूप में खुद को स्‍थापित किया लेकिन उनके जीवन में भी कई विवाद रहे। उनके जन्‍मदिन के मौके पर यहां जानिए उनके जीवन के अनसुने किस्‍से...

बात 1988 की है जब विनोद खन्‍ना की फ‍िल्‍म दयावान रिलीज हुई थी। इस फ‍िल्‍म में विनोद खन्‍ना के अपोजिट माधुरी दीक्षित नजर आई थीं। इस फ‍िल्‍म के लिए माधुरी दीक्षित और विनोद खन्‍ना के बीच एक किसिंग सीन फ‍िल्‍माया जा रहा था। इस दौरान विनोद खन्‍ना बेकाबू हो गए और उन्‍होंने माधुरी दीक्ष‍ित के होंठों पर काट लिया। विनोद खन्‍ना की इस हरकत से माधुरी दीक्षित काफी असहज हो गई थीं। व‍िनोद खन्‍ना माधुरी दीक्ष‍ित से 20 साल बड़े थे। इसलिए काफी सोचने के बाद माधुरी उनके साथ इंटिमेट सीन करने को तैयार हुई थीं। 

बता दें कि बॉलीवुड में ऐसी तमाम घटनाएं हुई हैं जब इंट‍िमेट सीन शूट करने के दौरान एक्‍टर्स बहक गए। सिनेमा के इतिहास में इस तरह के किस्‍से अक्‍सर सुनने को मिलते हैं। बॉलीवुड एक्‍टर विनोद खन्‍ना का नाम भी उन्‍हीं सितारों के साथ लिया जाता है जिन्‍होंने ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया। 

विनोद खन्‍ना ने मांगी थी माफी
विनोद खन्‍ना को जब अपनी गलती का अहसास हुआ तो बाद में उन्‍होंने माफी मांगी थी। माधुरी दीक्ष‍ित आज भी इस सीन के लिए अफसोस करती हैं। उन्‍होंने खुद इस सीन के बारे में बताया था कि वह इस वक्‍त कितना नर्वस थीं। माधुरी दीक्षित ने डायरेक्टर से इसे हटवाने की भी मांग की थी लेकिन वो नई नई आई थीं तो डायरेक्‍टर ने उनकी बात नहीं मानी। फ‍िल्‍म इस सीन के साथ ही रिलीज हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।