लाइव टीवी

Virat Kohli, Anushka Sharma: अनुष्का की ये फिल्म है विराट कोहली की फेवरेट, इस एक्टर के साथ सीन को बताया खास

Updated Dec 02, 2019 | 14:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Virat Kohli on Anushka Sharma Films: हाल ही में विराट कोहली ने बताया कि उन्हें अनुष्का शर्मा की कौनसी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है। साथ ही उन्होंने एक खास सीन का भी जिक्र किया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Virat Kohli on Anushka Sharma Films: अनुष्का की ये फिल्म है विराट की फेवरेट, इस सीन को बताया खास
मुख्य बातें
  • विराट कोहली को अनुष्का शर्मा की ये फिल्म है बहुत पसंद
  • फिल्म के एक सीन को कोहली अब भी कई बार यूट्यूब पर देखते हैं
  • अनुष्का फिल्म जीरो के बाद से अब तक बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली फेवरेट सेलेब कपल्स में से एक हैं। दोनों ने दिसंबर 2017 में इटली में शादी रचाई थी। वे अक्सर एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते हैं। विराट कभी भी अनुष्का के बारे में अपनी फीलिंग्स बताने से नहीं शर्माते हैं। ये तो सब जानते हैं कि विराट भी अनुष्का के फैन है, लेकिन क्या आपको ये पता है कि अनुष्का की कौनसी फिल्म विराट को सबसे ज्यादा पसंद है? अगर नहीं, तो हाल ही में विराट ने इसका खुलासा किया।

विराट ने इंडिया टूडे के साथ इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अनुष्का की ऐ दिल है मुश्किल पसंद है। इसमें भी एक ऐसा सीन है, जिसे वे आज भी देखते हैं। विराट ने कहा कि ऐ दिल है मुश्किल में अनुष्का का कैरेक्टर मेरा फेवरेट है। मैं उन्हें आज भी अक्सर ये बात बोलता हूं। कभी-कबी मैं यूट्यूब पर ओपन करके फिल्म का वो सीन देखता हूं, जब उन्हें कैंसर हो जाता है और रणबीर (कपूर) उन्हें ढूंढ़ते हुए वापस आते हैं। वो गाना मेरे दिल में बस गया है।

अनुष्का के साथ फिल्में देखना भी विराट को खूब पसंद है। कुछ दिन पहले ही अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर की है। जिसमें स्क्रीन पर मूवी चल रही थी और अनुष्का-विराट के मैचिंग वाइट स्नीकर्स दिख रहे थे। इस पर अनुष्का ने लिखा, 'मूवी नाइट'। हालांकि इस फोटो में दोनों के चेहरे नजर नहीं आ रहे थे।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो अनुष्का काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। वे आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म जीरो में दिखी थीं। इसमें उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर कोई धमाल नहीं मचा पाई थी। अब खबर है कि अनुष्का ने एक रोमांटिक फिल्म साइन की है, जिसमें कुछ ट्विस्ट होगा। हालांकि अनुष्का ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।