लाइव टीवी

बीच किनारे रोमांटिक अंदाज में नजर आए विराट कोहली- अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

Updated Sep 11, 2019 | 14:31 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में वेस्ट इंडीज में छुट्टियां बिताकर देश लौटे हैं। अब विराट ने दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें दोनों बांहों में बांहें डाले नजर आ रहे हैं।

Loading ...
Anushka Sharma with husband Virat Kohli

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं और इन्हें लेकर वो चर्चा में भी रहते हैं। अब एक बार फिर दोनों अपनी फोटो को लेकर खबरों में बने हुए हैं। विराट कोहली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अनुष्का के साथ एक फोटो शेयर की है।

विराट ने जो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है उसमें दोनों कोजी अंदाज में नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों बीच साइड पर बैठे हैं जिसमें अनुष्का ने विराट को बांहों में प्यार से पकड़ा हुआ है। यह तस्वीर बीच साइड की है जिसमें एक्ट्रेस ब्लैक बिकिनी पहने दिख रही हैं और उन्होंने सन ग्लासेस पहने हुए हैं। तो वहीं विराट शर्टलेस हैं। इस फोटो को पोस्ट कर विराट ने रेड हार्ट इमोजी बनाया। दोनों की यह फोटो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।

उनकी फोटो पर कमेंट कर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'रब ने बना दी जोड़ी' तो वहीं कई फैंस ने कमेंट कर उन्हें क्यूट कपल बताया। तस्वीर पोस्ट करने के बाद एक घंटे में इसे करीब 15 लाख लोगों ने पसंद किया। 

अनुष्का ने भी शेयर की अपनी बिकिनी फोटोज

अनुष्का ने भी अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। शेयर की गई फोटोज में अनुष्का पानी में मस्ती करती नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर कर उन्होंने इसे कैप्शन दिया, 'वॉटर बेबी'। इन फोटोज में अनुष्का काफी खुश नजर आ रही हैं। 

मालूम हो कि दोनों पिछले महीने वेस्ट इंडीज में थे और हाल ही में भारत वापस लौटे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम यहां घूमने पहुंची थी और इस दौरान अनुष्का भी उनके साथ थीं। दोनों ने अपनी वेकेशंस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। कुछ दिनों पहले विराट ने अनुष्का के साथ फोटो शेयर की थी उसमें भी दोनों बीच साइड पर बैठे नजर आ रहे थे। दोनों की यह फोटो भी फैंस को काफी पसंद आई थी।

बता दें कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर 2017 में गुपचुप तरीके से इटली में शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर अपनी शादी की जानकारी दी थी। शादी के बाद से दोनों अक्सर इंस्टाग्राम पर साथ में तस्वीरें शेयर करते हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद भी आती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।