लाइव टीवी

ऐश्वर्या राय की सलामती के लिए विवेक ओबरॉय ने मांगी दुआ, अभिषेक- अमिताभ बच्चन के लिए भी किया ट्वीट

Updated Jul 12, 2020 | 22:28 IST

Vivek Oberoi tweet on Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद हर कोई सलामती की दुआ मांग रहा है। अब विवेक ओबरॉय ने भी ऐश्वर्या राय और आराध्या के लिए ट्वीट किया है।

Loading ...
Vivek Oberoi, Aishwarya Rai
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया है।
  • विवेक ओबरॉय ने अब ऐश्वर्या राय की सलामती के लिए ट्वीट किया है।
  • विवेक ने इससे पहले अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के लिए भी ट्वीट किया है।

मुंबई.  बच्चन परिवार में कोरोना संक्रमण के बाद सोशल मीडिया पर फैंस, सेलेब्स, राजनीति और खेल जगत के लोग उनकी सलामती के लिए दुआ मांग रहे हैं। अब विवेक ओबरॉय ने ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन की सलामती के लिए ट्वीट किया है। 
 
विवके ओबरॉय ने फिल्मफेयर की खबर को रीट्वीट किया है। खबर में लिखा है कि ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन की दूसरी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। हम कामना करते हैं कि दोनों जल्द से जल्द इससे उबर जाएं। 

विवेक ओबरॉय ने इस पर लिखा- 'मैं सलामती और जल्द ही उनके ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।' इससे पहले अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद विवेक ओबरॉय ने लिखा- 'अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की सलामती की दुआ करता हूं।'

अभिषेक बच्चन से मिले थे विवेक ओबरॉय 
विवेक ओबरॉय का एक वीडियो भी सामने आया था। ये वीडियो भारतीय बैडमिंटन स्टार पी.वी.सिंधु के सम्मान समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। हालांकि, सभी की नजरें विवेक ओबरॉय और अभिषेक बच्चन पर रही। विवेक ओबरॉय  अपने पिता सुरेश ओबरॉय और अपनी मम्मी के साथ पहुंचे थे। 

अभिषेक बच्चन इस समारोह में पिता अमिताभ बच्चन के साथ पहुंचे थे। अभिषेक बच्चन ने विवेक के पिता सुरेश ओबरॉय और उनकी वाइफ का अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने विवेक ओबरॉय को गले लगाया। इसके बाद वह विवेक की वाइफ प्रियंका ओबरॉय से भी मिले थे।     

 
होम क्वारंटाइन हैं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन फिलहाल नानावती अस्पताल में डॉक्टर की देख-रेख में हैं। 

अभिषेक बच्चन ने अस्पताल से अपनी हेल्थ की अपडेट दी है। जूनियर बच्चन ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'जब तक डॉक्टर हमें अस्पताल में रहने के लिए कहते हैं तब तक मैं और मेरे  पिता दोनों यहीं रहेंगे। आप सभी सावधान रहें और सुरक्षित रहें। प्लीज नियमों का पालन करें।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।