लाइव टीवी

वॉर पोस्टर आउट: गन लिए इन्टेस लुक में दिखे ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ, हॉट अवतार में वाणी कपूर भी आईं नजर

Updated Aug 12, 2019 | 15:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हाल ही में ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर की फिल्म वॉर का पोस्टर रिलीज हुआ है। ये एक्शन फिल्म है, जिसमें ऋतिक और टाइगर एक-दूसरे की जान के दुश्मन बने दिख रहे हैं।

Loading ...
War poster out
मुख्य बातें
  • ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर का पोस्टर आउट हुआ
  • इसमें फीमेल लीड में वाणी कपूर नजर आ रही हैं
  • इससे पहले वॉर का टीजर भी रिलीज हो चुका है

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन अपनी अगली फिल्म वॉर के साथ तैयार हैं। इसमें उनके साथ पहली बार टाइगर श्रॉफ नजर आएंगे। टाइगर इस फिल्म में ऋतिक के साथ काम करके बेहद एक्साइटेड हैं। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। अब वॉर का फर्स्ट पोस्टर सामने आया है। जिसमें ऋतिक और टाइगर के साथ फिल्म की फीमेल लीड वाणी कपूर भी नजर आ रही हैं।

फिल्म की कास्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वॉर का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में ऋतिक और टाइगर गन लेकर खड़े हैं। वहीं दो कारें भी हैं और वाणी बीच में खड़ी हुई दिख रही हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ये एक एक्शन पैक ड्रामा है, जिसमें ऋतिक और टाइगर एक-दूसरे के खिलाफ हैं और दोनों में ही जंग छिड़ी हुई है।

इससे पहले वॉर का टीजर आया था, 53 सेकंड लंबे इस टीजर में ऋतिक और टाइगर एक-दूसरे की जान के दुश्मन बने हुए दिख रहे थे। वीडियो में जबरदस्त बाइक और कार एक्शन भी दिख रहे थें। वॉर के टीजर में बिकिनी पहने हुए वाणी कपूर बेहद हॉट लग रही थीं। वे इसके एक सीन में ऋतिक के साथ रोमांस कर रही थीं।

वाणी ने जुलाई में ही इस फिल्म से अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वे बिकिनी पहने नजर आ रही थीं। वाणी आखिरी बार साल 2016 में फिल्म बेफिक्रे में रणवीर सिंह के साथ नजर आईं थीं। लेकिन ये फिल्म कुछ धमाल नहीं मचा पाई।

आपको बता दें कि टाइगर, ऋतिक को अपना आइडल मानते हैं। वॉर में दोनों का एक डांस ऑफ भी होगी, जो अभी से चर्चा में है। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो पिछले महीने ही ऋतिक की सुपर 30 रिलीज हुई थी, जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई। इसके बाद अब वे वॉर के अलावा सत्ते पे सत्ता फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे। इसमें वे अमिताभ बच्चन वाला रोल निभाएंगे। इससे पहले ऋतिक फिल्म अग्निपथ में भी बिग बी वाला कैरेक्टर प्ले कर चुके हैं।

वहीं टाइगर मई में रिलीज फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में दिखे थे। इसे मिक्स रिव्यू मिले। अब वे वॉर और इसके बाद बागी 3 में काम करने वाले हैं। बागी 3 में एक बार फिर टाइगर की जोड़ी श्रद्धा कपूर के साथ बनेगी। इससे पहले बागी 2 में उनके अपोजिट दिशा पाटनी नजर आई थीं। ऋतिक और टाइगर की फिल्म वॉर 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।