लाइव टीवी

Sonakshi Sinha Birthday: 'रणवीर को ले जा सकती हैं सोनाक्षी सिन्हा', जब अफेयर पर बोलीं थीं अनुष्का शर्मा

Updated Jun 02, 2020 | 08:48 IST

Sonakshi Sinha, Anushka Sharma And Ranveer Singh: सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह ने फिल्म लुटेरा में साथ काम किया था। इस दौरान दोनों के अफेयर ने एक वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थी।

Loading ...
Sonakshi Sinha, Ranveer Singh, Anushka Sharma
मुख्य बातें
  • सोनाक्षी सिन्हा आज अपना बर्थडे मना रहीं हैं।
  • सोनाक्षी, रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के लव ट्राएंगल ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। 
  • अनुष्का शर्मा ने कहा था कि सोनाक्षी सिन्हा रणवीर सिंह को ले जा सकती हैं।

मुंबई. सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 33वां बर्थडे मना रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं। उन्होंने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म दबंग से डेब्यू किया था। उनकी पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। सोनाक्षी अपनी पर्सनल खासकर लव लाइफ पर कभी खुलकर बात नहीं करती थीं। लेकिन, एक वक्त उनके रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के लव ट्राएंगल ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। 

सोनाक्षी ने कॉफी विद करण के रैपिड फायर राउंड में अनुष्का और रणवीर के अफेयर पर बात की थी। करण ने पूछा था अनुष्का के पास ऐसी क्या चीज है जो आपके पास नहीं है। इस पर सोनाक्षी ने रणवीर सिंह का नाम लिया था। 

कॉफी विद करण में ही अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस दौरान करण जौहर ने सोनाक्षी के इस जवाब के बारे में अनुष्का और रणवीर को बताया। अनुष्का ने कहा- 'मेरे पास रणवीर नहीं है। सोनाक्षी आप रणवीर को ले सकती हैं।' 

रणवीर मेरे टाइप का नहीं है: सोनाक्षी सिन्हा
रणवीर और सोनाक्षी ने फिल्म लुटेरा में साथ काम किया था। उस वक्त रणवीर सिंह अनुष्का शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि, सोनाक्षी ने अफेयर की खबरों से इंकार किया था। यहां तक उन्होंने कहा था कि रणवीर उनके टाइप के नहीं हैं।

साल 2012 में एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा था- 'रणवीर मेरे टाइप के नहीं है।  हम दोनों के बारे में ऐसी खबरें मुझे परेशान करती हैं। क्योंकि मुझे अपने परिवार को जवाब देना पड़ता है। मुझे नहीं आता कि पर्दे पर हमारी केमेस्ट्री का लोग गलत मतलब क्यों निकालते हैं।'

रणवीर ने दी थी ये सफाई
रणवीर और सोनाक्षी के अफेयर से शत्रुघ्न सिन्हा भी काफी नाराज हो गए हैं। रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा का काफी बचाव किया था। अपनी सफाई में कहा- 'सोनाक्षी के साथ मेरा रिश्ता प्रोफेशनल है। हम सिर्फ शूटिंग के समय ही मिलते हैं।' 

बकौल रणवीर- 'सोनाक्षी उनकी बेटी हैं और मैं समझ सकता हूं कि वो नाराज क्यों हुए होंगे। मेरे हिसाब से सोनाक्षी बेहद खूबसूरत है। मुझे बुरा लगता है कि जब लोग उनके टैलेंट की तारीफ के बजाए उनके वजन पर निशाना साधते हैं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।