लाइव टीवी

Rajesh Khanna Throwback: राजेश खन्‍ना की झलक पाने को जिस बंगले के बाहर लगती थी भीड़, सील होने के बाद उसी के बाहर बैठे थे काका

Updated Oct 20, 2021 | 10:16 IST

ऐसा वक्‍त भी काका यानि राजेश खन्‍ना ने देखा जब वह अपने ही बंगले के बाहर बैठने को मजबूर हो गए। जिस बंगले के बाहर फैंस की भीड़ लगती थी। उसे सील कर दिया गया था। 

Loading ...
Rajesh Khanna Throwback
मुख्य बातें
  • आयकर विभाग ने राजेश खन्‍ना का बंगला सील कर दिया था।
  • आयकर विभाग ने उन पर डेढ़ करोड़ रुपए की देनदारी दिखाई दी थी।
  • इस बंगले के सील होने के बाद राजेश खन्‍ना नशे में डूबते चले गए।

Bollywood Throwback Rajesh Khanna: हिंदी सिनेमा के सुपरस्‍टार्स की गिनती शुरू करें तो राजेश खन्ना का नाम पहले नंबर पर आता है। उन्‍होंने साल 1966 में फिल्म आखिरी खत से बॉलीवुड में कदम रखा और कभी पीछे मुडकर नहीं देखा। वो हिंदी फिल्मों के पहले सुपरस्टार कहलाए जिन्होंने साल 1969 से 1971 तक उन्होंने लगातार 15 हिट फिल्में दीं, जो कि साल 2019 तक भी रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में करीब 106 सोलो हीरो वाली फिल्मों में काम किया। राजेश खन्‍ना ने जो स्‍टारडम देखा वो आज तक किसी दूसरे सितारे को नहीं मिला। 

राजेश खन्‍ना के लिए लड़कियों की दीवानगी गजब की थी। उनकी कार जहां से गुजरती थी तो लड़कियां उसे घेर लेतीं और चूमकर लिपस्टिक से लाल कर देतीं। कई अदाकाराएं उनकी दीवानी थीं। बावजूद इसके एक समय ऐसा आया जब राजेश खन्‍ना अकेलेपन का शिकार हो गए। ऐसा वक्‍त भी काका यानि राजेश खन्‍ना ने देखा जब वह अपने ही बंगले के बाहर बैठने को मजबूर हो गए। जिस बंगले के बाहर फैंस की भीड़ लगती थी। उसे सील कर दिया गया था। 

दरअसल, काका पर बेनामी संपत्ति में निवेश करने और उसका खुलासा नहीं करने का आरोप लगा था। इसके बाद आयकर विभाग ने उनका ये बंगला सील कर दिया था। आयकर विभाग ने उन पर डेढ़ करोड़ रुपए की देनदारी दिखाई दी थी। इस बंगले का नाम था आशीर्वाद जिसके सील होने के बाद वह नशे में डूबते चले गए। 

फिल्म ‘रियासत’ के निर्देशक अशोक त्यागी ने एक मीडिया हाउस को बताया कि एक शाम राजेश खन्‍ना उनसे मिलने के बाद कार से अपने ड्राइवर को लेकर निकले और सीधे आशीर्वाद के सामने पहुंच गए। यहां जाकर वह बाहर एक बेंच पर बैठ गए और अपने स्‍टारडम के दिनों को याद करने लगे। 

राजेश खन्ना का स्टारडम में था भूत बंगले का हाथ?

राजेश खन्ना के इस स्टारडम के पीछे बंगले का हाथ था। राजेश खन्ना ने ये भूत बंगला फेमस एक्टर राजेंद्र कुमार से खरीदा था। दरअसल राजेंद्र कुमार बॉलीवुड में कदम जमा रहे थे। तभी उनकी नजर एक बंगले पर पड़ी। राजेंद्र कुमार ने वह बंगला 60 हजार में खरीद लिया। हालांकि, लोगों का मानना था कि वह एक भूत बंगला है। इस बंगले को खरीदने के बाद राजेंद्र कुमार ने एक के बाद एक हिट फिल्में दी। राजेश खन्ना की मौत के दो साल बाद यानी साल 2014 में राजेश खन्ना का ये बंगला बिजनेसमैन शशि करण शेट्टी ने 90 करोड़ रुपए में खरीदा था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।