लाइव टीवी

Randhir Kapoor Birthday: जब अमिताभ बच्चन ने रणधीर कपूर को मारा था घूंसा, करीना कपूर ने पकड़ लिए पैर

Updated Feb 15, 2020 | 08:00 IST

Randhir Kapoor Birthday: राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर अपना बर्थडे मना रही हैं। रणधीर कपूर ने फिल्म कल, आज और कल से लीड एक्टर डेब्यू किया था। जानिए रणधीर कपूर से जुड़ी दिलचस्प बातें...

Loading ...
Amitabh Bachchan, Kareena Kapoor
मुख्य बातें
  • रणधीर कपूर 15 फरवरी को अपना 73वां बर्थडे मना रहे हैं।
  • रणधीर कपूर करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पिता हैं।
  • करीना कपूर अपने पिता के साथ अक्सर सेट पर जाया करती थीं।

मुंबई. बॉलीवुड के पहले परिवार यानी कपूर फैमिली के रणधीर कपूर आज (15 फरवरी)  अपना 73वां बर्थडे मना रहे हैं। राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर का जन्म मुंबई में हुआ था। रणधीर कपूर ने  राज कपूर की फिल्म श्री 420 के गाने प्यार हुआ, इकरार हुआ में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म कल, आज और कल से लीड एक्टर डेब्यू किया था।

रणधीर कपूर करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पिता हैं। करीना और करिश्मा अपने पिता के काफी करीब हैं। करीना कपूर अपने पिता के साथ अक्सर सेट पर जाया करती थीं। अमिताभ बच्चन ने पुकार के सेट पर से करीना कपूर की बचपन की फोटो शेयर की थी।

पुकार फिल्म में अमिताभ बच्चन और रणधीर कपूर के बीच एक फाइट सीन की शूटिंग हो रही थी। इस सीन में अमिताभ बच्चन को रणधीर को घूसे मारने थे।अमिताभ बच्चन ने रणधीर कपूर को जैसे ही घूसे मारने शुरू किए तो करीना रो पड़ी थीं।

नन्हीं करीना ने पकड़ लिए थे पैर
फाइट सीन में पिता को पिटते देख करीना को  इतना गुस्सा आया कि वो दौड़कर अमिताभ के पास पहुंचीं और जोर से उनका पैर पकड़ लिया। वो उन्हें खींचने लगीं और जोर-जोर से 'मेरे पापा को मत मारो' चिल्लाने लगीं। इससे पहले कि अमिताभ संभल पाते करीना गिर पड़ीं और शूटिंग रुक गई।

अमिताभ ने करीना को गोद में उठाया और समझाया। इससे बाद करीना शांत हुईं। करीना का मूड ठीक हुआ तो शूटिंग दोबारा शुरू हुई। फिल्म के सेट पर करीना को चोट भी लग गई थीं। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने दवाई लगाई थी।

ऐसी थी रणधीर कपूर की पर्सनल लाइफ
रणधीर कपूर ने बबीता से शादी की थी। बबीता ने उनके साथ फिल्म कल, आज और कल में काम किया था। हालांकि, राज कपूर इस शादी के खिलाफ थे। आखिर में राज कपूर ने शर्त रखी कि शादी के बाद बबीता को फिल्में करना छोड़ना होगा। इसके बाद साल 1971 में दोनों की शादी हुई। 

बबीता अपनी बेटी करिश्मा कपूर और करीना कपूर को एक्ट्रेस बनाना चाहती थीं। इस कारण रणधीर और बबीता के बीच दूरियां बढ़ने लगी। साल 1988 में बबीता दोनों बेटियों के साथ अलग रहने लगी थीं। हालांकि, 19 साल बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।