लाइव टीवी

Throwback: जब नीतू कपूर ने ऋषि कपूर को लेकर कही ये बात, बताया था इस वजह से एक्टर का नहीं हो सकता कभी अफेयर

Updated May 05, 2020 | 09:00 IST

Bollywood Throwback: नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि ऋषि का कभी किसी से अफेयर नहीं हो सकता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Neetu Kapoor and Rishi Kapoor Throwback
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने साल 1980 में रचाई थी शादी
  • नीतू ने बताया था कि ऋषि का कभी अफेयर नहीं हो सकता है
  • 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हुआ था

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया। 67 साल की उम्र में वे दुनिया को अलविदा कह गए। ऋषि कपूर और नीतू कपूर बॉलीवुड के फेमस कपल में से एक थे। दोनों की लव स्टोरी भी बेहद खास थी। ऋषि कपूर और नीतू ने कई फिल्मों में साथ काम किया। पहले दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे और बाद में साल 1980 में नीतू और ऋषि ने शादी रचा ली। उनके दो बच्चे रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी हैं।

ऋषि और नीतू अक्सर अपने रिश्ते को लेकर बात करते नजर आते थे। एक बार दोनों सिमी गरेवाल के चैट शो में पहुंचे थे। यहां नीतू ने इस बात का खुलासा किया था कि ऋषि उनके अलावा कभी किसी को इंप्रेस नहीं कर सकते हैं। उन्होंने इसकी एक खास वजह दी।

नीतू ने ऋषि को ब्रेट बताया और कहा कि वे रोमांटिक नहीं हो सकते हैं और न ही उनका अफेयर हो सकता है। नीतू के मुताबिक अगर कोई लड़की उनसे कहे, हाय क्या चल रहा है। तो ऋषि ऐसा चेहरा बनाएंगे कि वो लड़की भाग जाएगी।

एक अन्य इंटरव्यू में नीतू ने अपने रिश्ते में आए उतार-चढ़ाव के बारे में भी बताया था। उन्होंने ये बात मानी थी कि उन्हें हर रोज ऋषि को छोड़ने की वजह मिली, लेकिन एक्टर के अच्छे गुणों की वजह से उन्होंने कभी उन्हें को नहीं छोड़ा।

आपको बता दें कि ऋषि को साल 2018 में कैंसर हुआ था। उनका न्यूयॉर्क में लंबा इलाज चला था। इस दौरान नीतू मजबूती से उनके साथ खड़ी रही थी। वे पिछले साल ही भारत लौटे थे। उनके निधन के बाद नीतू ने उनकी फोटो शेयर कर लिखा था, 'हमारी कहानी खत्म हुई।' ऋषि ने एचएन रिलायंस अस्पताल में आखिरी सांस ली। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।