लाइव टीवी

बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा भी हो चुकी हैं नेपोटिज्म का शिकार, कई फिल्मों से कर दिया गया था बाहर

प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Jun 30, 2020 | 11:56 IST

When Priyanka Chopra Talked about Nepotism: बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा भी नेपोटिज्म का सामना कर चुकी हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Priyanka Chopra
मुख्य बातें
  • जब प्रियंका चोपड़ा ने की थी नेपोटिज्म पर बात
  • प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि उनके हाथ से कई फिल्में जा चुकी हैं
  • मालूम हो कि वो आखिरी बार साल 2019 में फिल्म में नजर आई थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म के मुद्दे पर खुलकर बात की, जिसके बाद लगभग सभी बड़े स्टार इस पर अपनी बात रख रहे हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं। कंगना द्वारा इस बात को छेड़ने के बाद नेपोटिज्म का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कुछ स्टार्स  कंगना से सहमत हैं तो कुछ का कहना है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप एक स्टार किड हैं क्योंकि आपका टैलेंट ही मायने रखता है।

प्रियंका के हाथ से छिन गईं कई फिल्में

इसके बाद तमाम ऐसे सिलेब्रिटीज सामने आने लगे हैं, जिन्होंने इस तरह की समस्या अपने फिल्मी करियर में झेली है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का एक पुराना इंटरव्यू भी जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई एक ऐसी ही घटना का जिक्र किया था कि उनके हाथ से फिल्म छीन कर किसी और को दे दी गई थी।

बहुत बार किया नेपोटिज्म का सामना

इस इंटरव्यू में प्रियंका ने नेपोटिज्म पर खुलकर बात की। इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा कि यहां नेपोटिज्म एक नहीं बल्कि कई तरह की होती है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि किसी स्टार खानदान में पैदा होने में कुछ गलत नहीं है। अपने फिल्मी सफर के बार में बात करते हुए प्रियंका बताती हैं कि उन्होंने नेपोटिज्म को बहुत बार झेला है। उन्होंने बताया कि कैसे उनसे फिल्म छीन ली गई थी और उसमें किसी और को रोल दे दिया गया था।

खुद पर किया काम

प्रियंका ने इस इंटरव्यू में कहा कि उन्हें असफल होने का डर नहीं था। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए खुद पर बहुत काम किया है। वह इस बात को जानती हैं कि दुनिया में मुफ्त में मिलने वाली कोई चीज नहीं है। प्रियंका चोपड़ा को आखरी बार सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम थीं। ये फिल्म अक्टूबर 2019 में रिलीज हुई थी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।