लाइव टीवी

4 साल पहले ऋषि कपूर ने नातिन संग ऐसे मनाया था जन्मदिन, बेटी रिद्धिमा ने शेयर की पुरानी तस्वीर

Updated May 14, 2020 | 11:54 IST

Rishi Kapoor Old Photo: ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने हाल ही में उनकी एक पुराना फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वो नातिन समारा संग अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते दिख रहे हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Rishi Kapoor with Family
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर की पुरानी फोटो
  • फोटो में नातिन समारा साहनी संग बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखे ऋषि कपूर
  • ऋषि कपूर और समारा की यह फोटो चार साल पुरानी है

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को निधन हो गया, वो पिछले करीब 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन के लगभग 15 दिन बीत गए हैं और इस दौरान उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी लगभग रोज अपने पिता को याद करते हुए उनसे जुड़ी कोई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

अब एक बार फिर रिद्धिमा ने ऋषि कपूर की फोटो शेयर की है जिसमें वो नातिन समारा साहनी संग अपना बर्थडे केक काटते दिख रहे हैं। फोटो में ऋषि कपूर ब्लैक टी-शर्ट पहने हुए हैं अपनी नातिन संग बैठे हैं और उनके सामने केक रखा है। यह फोटो चार साल पहले ऋषि कपूर की पत्नी नीतू ने चार साल पहले उनके जन्मदिन के मौके पर पोस्ट की थी और लिखा था, 'नाना का जन्मदिन मनाते हुए'।

वीडियो कॉल पर किए थे पिता के अंतिम दर्शन

मालूम हो कि लॉकडाउन के चलते रिद्धिमा ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल नही हो पाईं थीं। रिद्धिमा कपूर ने वीडियो कॉल के जरिए अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं। नीतू कपूर ने आलिया भट्ट को रिद्धिमा को वीडियो कॉल करने के लिए कहा था ताकि वो अपने पिता के अंतिम दर्शन कर सकें। 

सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई पहुंचीं

इसके बाद उन्होंने गृह मंत्रालय ने इजाजत लेने के बाद सड़क के रास्ते दिल्ली से मुंबई तक का सफर तय किया था। उनके मुंबई पहुंचने के बाद प्रेयर मीट रखी गई। हाल ही में ऋषि कपूर की तेरहवी थी जिसमें कपूर परिवार के कई सदस्य और बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। इसमें आलिया भट्ट, श्वेता नंदा, नव्या नवेली नंदा, करिश्मा कपूर, अरमान जैन, आदर जैन समेत कई सेलेब्स पहुंचे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।