लाइव टीवी

Throwback: गर्लफ्रेंड के पिता से बचने के लिए अलमारी में छिप गए थे सलमान खान, अंदर ऐसी हो गई थी हालत

Updated Mar 21, 2020 | 13:18 IST

सलमान खान फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा में रहते हैं। सलमान खान ने एक रिएलिटी शो में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। जानिए सलमान का ये किस्सा....

Loading ...
Salman Khan
मुख्य बातें
  • रिएलिटी शो को होस्ट करते हुए सलमान खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हैं।
  • सलमान खान ने दस का दम में बताया था कि वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के कपबोर्ड में छिप गए थे।
  • शो में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव गेस्ट थे।

मुंबई. सलमान खान अपनी गर्लफ्रेंड के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। सलमान खान कटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय, संगीता बिजलानी और सोमी खान जैसी एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं। सलमान खान ने रिएलिटी शो में कहा था कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के कपबोर्ड में छिप गए थे।

टीवी शो दस का दम शो में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव साथ पहुंचे थे। इस शो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ खुलासे भी किए थे। सलमान खान ने बताया कि वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर पर थे। 

सलमान के मुताबिक उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के पिता अचानक पहुंच गए थे। ऐसे में उनके पास दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा और वह कपबोर्ड में छिप गए थे। सलमान को कपबोर्ड के अंदर की धूल बर्दाश्त नहीं हो रही थी। ऐसे में वह जोर-जोर से छींकने लगे। 
  

गर्लफ्रेंड के पिता को पसंद थे सलमान खान
सलमान खान ने बताया कि उन्हें पकड़ लिया गया था। हालांकि, वह भाग्यशाली थे और उनकी गर्लफ्रेंड के पिता को वह पसंद आए थे। ऐसे में वह बच गए थे। यही नहीं, सलमान ने ये भी बताया था कि वह अपनी टीचर को पसंद करते थे। 

सलमान ने बताया था कि वह अपनी टीचर के साथ भी फ्लर्ट किया करते थे। आपको बता दें कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफेयर बॉलीवुड का सबसे चर्चित अफेयर था। ऐश्वर्या राय के बाद उन्होंने कटरीना कैफ को डेट किया। सलमान और कटरीना आज भी अच्छे दोस्त हैं। 

राधे में आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अब फिल्म राधे में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। राधे में सलमान खान के अलावा दिशा पाटनी भी लीड रोल में है। ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है। 

सलमान खान इन दिनों घर पर ही हैं। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो स्केचिंग करते नजर आ रहे हैं। दो मिनट के वीडियो में सलमान ने दो महिलाओं के स्केच तैयार किए जिसमें एक मुस्लिम और एक हिंदू है। पहली महिला के चेहरे पर बुर्का बंधा दिख रहा है तो वहीं दूसरी महिला के माथे पर बिंदी लगी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।