लाइव टीवी

Throwback: जब गर्लफ्रेंड की अलमारी में छुपे थे Salman Khan, इस वजह से पकड़े गए थे एक्टर

Updated May 26, 2020 | 06:31 IST

Throwback: सलमान खान ने एक शो में खुद ये खुलासा किया था कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के घर में अलमारी में छुपे हुए थे और पकड़े गए थे। जानें क्या है ये मजेदार किस्सा।

Loading ...
Salman Khan
मुख्य बातें
  • सलमान खान ने अपने शो में बताया था खुद से जुड़ा मजेदार किस्सा
  • सलमान ने बताया था कि एक बार वो अपनी गर्लफ्रेंड की अलमारी में पकड़े गए थे
  • हालांकि सलमान ने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम नहीं बताया था

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और नामी एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने करीब 31 साल पहले बॉलीवुड में कदम रखा था और तब से अब तक फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। सलमान खान 54 साल के हो गए हैं लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है, हालांकि वो अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। 

जब गर्लफ्रेंड की अलमारी में सलमान को छुपना पड़ा

सलमान खान संगीता बिजलानी, सोमी अली और कैटरीना कैफ जैसी एक्ट्रेसेस को डेट करने को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। सलमान खान ने एक बार खुद एक मजेदार किस्सा शेयर किया था और बताया कि किस तरह वो अपनी गर्लफ्रेंड के घर में अलमारी में छुपे हुए थे और उनके (लड़की के) पिता ने सलमान को पकड़ लिया था। 

इस वजह से पकड़े गए थे सलमान

सलमान खान ने बताया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के घर गए थे जब उनके पेरेंट्स बाहर गए हुए थे, लेकिन वो समय से पहले घर लौट आए। इसके बाद सलमान को छुपना पड़ा तो वो फटाफट से गर्लफ्रेंड की अलमारी में जाकर छुप गए लेकिन धूल की वजह से उन्हें छींक आ गई और लड़की के पिता ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। हालांकि लड़की के पिता को सलमान खान पसंद आ गए थे तो वो किसी भी परेशानी में फंसने से बच गए।    

बता दें कि लॉकडाउन में सलमान अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर और परिवार के साथ पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में हैं। इस दौरान उन्होंने कोरोना वायरस पर अपना गाना 'प्यार करोना' और ईद के मौके पर 'भाई भाई' रिलीज किया। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो ईद के मौके पर एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ उनकी फिल्म राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई रिलीज होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं हो सका। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।