लाइव टीवी

जब दादी शर्मिला टैगोर ने जताई चिंता, कहा था- अनुष्का- विराट का बच्चा होने पर तैमूर को किया जा सकता है नजरअंदाज

Updated Nov 19, 2020 | 13:32 IST

एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो तैमूर अली खान को लेकर चिंता जता रही हैं। उनका मानना है कि विराट कोहली- अनुष्का शर्मा का बच्चा होने के बाद उन्हें नजरअंदाज किया जा सकता है।

Loading ...
Sharmila Tagore with Taimur Ali Khan
मुख्य बातें
  • शर्मिला टैगोर का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।
  • वीडियो में पोते तैमूर अली खान को लेकर जताती दिखीं शर्मिला।
  • शर्मिला टैगोर ने कहा कि विराट- अनुष्का का बच्चा होने पर तैमूर को नजरअंदाज किया जा सकता है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ऐसे स्टार किड हैं जो अपने जन्म के तुरंत बाद से चर्चा में हैं। तैमूर सबसे ज्यादा खबरों में रहने वाले स्टार किड हैं। अब करीना एक बार फिर से मां बनने जा रही हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर दी थी।

शर्मिला टैगोर का वीडियो हुआ वायरल

वहीं दूसरी तरफ करीना के अलावा एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच करीना की सास और पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल शर्मिला करीना के शो वॉट वुमन वॉन्ट के सीजन 2 में पहुंची थीं और कई मुद्दों पर खुलकर बात की थी और उन्होंने तैमूर को लेकर भी बात की। इस दौरान शर्मिला ने कहा कि किस तरह सोशल मीडिया एक चिंता का विषय है और किस तरह इसका बच्चों पर प्रभाव पड़ेगा और उनके पेरेंट्स का इसपर कोई कंट्रोल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इन सबसे प्रभावित होने के लिए तैमूर अभी काफी छोटे हैं और जब वो बड़े होंगे तब उन्हें इससे परेशानी हो सकती है। 

विराट- अनुष्का के बच्चे के लेकर कही थी ये बात

तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर ने इस दौरान क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बच्चे के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'जब तैमूर बड़ा होकर सोशल मीडिया चलाने लगेगा तब उसपर बहुत सारी जानकारी की बौछार होगी। मुझे लगता है कि जब मीडिया यह करता है तब वो आपको बनाता और फिर एकदम से छोड़ देता है।' शर्मिला ने मुस्कुराते हुए कहा कि कल जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का बच्चा होगा तब हो सकता है कि तैमूर को नजरअंदाज कर दिया जाए। 

तैमूर को लेकर शर्मिला ने जताई थी चिंता

शर्मिला ने कहा कि अभी तैमूर इन सब चीजों के लिए काफी छोटे हैं लेकिन अगर 7-8 साल की उम्र तक उसपर फोकस किया जाता है और फिर अचानक उसे छोड़ दिया जाता है तो इससे फर्क पड़ेगा। इसपर माता- पिता को ध्यान देने की जरूरत है, दादी (ग्रैंड पेरेंट) होने के नाते मैं केवल इन परेशानियों के बारे में बता सकती हूं। 

मालूम हो कि तैमूर का जन्म दिसंबर 2016 में हुआ था और तब से अब तक वो अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अब तैमूर जल्द ही बड़े भाई बनने जा रहे हैं तो वहीं अगले साल अनुष्का- विराट भी पहली बार पेरेंट्स बनेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।