लाइव टीवी

जानिए कौन हैं एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल, ‘अंतिम’ फिल्म में सलमान खान के साथ लड़ाएंगी इश्क

Updated Jan 25, 2021 | 16:18 IST

Who is Pragya Jaiswal: प्रज्ञा जायसवाल 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' फिल्म में सलमान खान के साथ इश्क लड़ाते हुए नजर आएंगी। जानिए एक्ट्रेस के बारे में।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
प्रज्ञा जायसवाल और सलमान खान
मुख्य बातें
  • सलमान की 'अंतिम' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है
  • इस फिल्म की काफी समय से चर्चा हो रही है
  • प्रज्ञा जायसवाल फिल्म में सलमान की प्रेमिका बनेंगी

महेश मांजरेकर के निर्देशिन में बन रही फिल्म  'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' काफी समय से चर्च में है। फिल्म में सलमान खान एक पुलिसवाले के रोल में नजर आएंगे जबकि आयुष शर्मा गैंगस्टर के रूप में दिखाई देंगे। पिछले महीने 'अंतिम' का फर्स्ट लुक टीजर जारी किया गया था, जिसे जमकर पसंद किया गया। इस फिल्म में प्रज्ञा जासवाल भी हैं, जो सलमान के साथ इश्क लड़ाएंगी। फिल्म के लिए जब से सलमान की हिरोइन सिलेक्ट किए जाने के बात सामने आई है, तब से एक्ट्रेस लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। आइए आपको बताते हैं कौन हैं प्रज्ञा जायसवाल?

'अंतिम' प्रज्ञा जायसवाल की बॉलिवुड डेब्यू फिल्म होगी। खबरों की मानें  तो प्रज्ञा ने फिल्म के लिए एक रोमांटिक गाना भी शूट कर लिया है। बता दें कि प्रज्ञा की बॉलीवुड में भले ही यह पहली फिल्म हो, मगर एक्ट्रेस साउथ इंडस्ट्री का पहले से एक जाना-पहचाना नाम हैं। प्रज्ञा ने साल 2014 में 'विराट्टू आई डेगा' से फिल्म दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह अब तक कई सुपरहिट तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं। प्रज्ञा को साउथ इंडस्ट्री में अपने काम के लिए कई अवार्ड्स भी दिए गए हैं। डायरेक्टर कृष की फिल्म 'कंचे' के लिए प्रज्ञा को फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू- साउथ का अवॉर्ड मिला था।

प्रज्ञा जायसवाल ने मॉडलिंग से शुरुआत की थी और फिर फिल्म इंडस्ट्रा की रुख किया। उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से पूरी की। उन्होंने सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान कई ब्यूटी पेजेंट में पार्टिसिपेट किया। वह उस दौरान एक कामयाब मॉडल बनकर उभरी थीं। उन्होंने अपने एक्टिंग टैलेंट को तभी पहचान लिया था और एक एक्ट्रेस बनने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। प्रज्ञा की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम पर 17 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। प्रज्ञा अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें फैंस के साख साझा करती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।