लाइव टीवी

Love Story: जानिए कौन हैं अनिल कपूर के छोटे दामाद Karan Boolani, ऐसे शुरू हुई थी Rhea Kapoor के साथ लव स्टोरी

Rhea Kapoor, Karan Boolani
Updated Aug 14, 2021 | 14:30 IST

Rhea Kapoor Karan Boolani Love Story: अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जानिए कौन हैं रिया के होेने वाले दूल्हा करण बुलानी और कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी...

Loading ...
Rhea Kapoor, Karan BoolaniRhea Kapoor, Karan Boolani
Rhea Kapoor, Karan Boolani
मुख्य बातें
  • सोनम कपूर की बहन रिया कपूर दुल्हन बनने जा रही हैं।
  • रिया कपूर करण बुलानी से शादी करेंगी।
  • शादी से पहले अनिल कपूर का घर दुल्हन की तरह सज गया है।

मुंबई. अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर आज अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अनिल कपूर का जुहू स्थित घर दुल्हन की तरह सज गया है। रिया कपूर जब 22 साल की थीं तभी से करण बूलानी को डेट कर रही हैं। 

रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की पुष्टी की थी। सितंबर 2020 में रिया ने इंस्टाग्राम पर करण के साथ दो फोटोज शेयर की थी। फोटो के कैप्शन में रिया ने बताया था कि साल 2010 में फिल्म आएशा की शूटिंग के दौरान दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत है। उन्होंने लिखा, 'जब फिल्म की शूटिंग खत्म हुई थी। मेरी पहली फिल्म और मेरा पहला प्यार।' वहीं, जूम टीवी से बातचीत में सोनम कपूर ने भी इस रिश्ते पर मुहर लगाई है।

AnilKapoor&amp#39sdaughterRheaKapoorandboyfriendKaranBoolaniwillgetmarriedattheirJuhuresidencetoday!-BharatTimesEnglishNews

इस फिल्म को किया था डायरेक्ट
करण बूलानी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने ऐड फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। 22 साल की उम्र तक उन्होंने 500 कमर्शियल को प्रोड्यूस किया था। रिया कपूर की फिल्म आयशा और वेक अप सिड में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। इसके अलावा वह वेब सीरीज 24 के कुछ एपिसोड को डायरेक्ट किया है। इस शो में अनिल कपूर लीड रोल में थे। 

डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को किया डायरेक्ट
फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बना चुके हैं। उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'दै हीलिंग फीलिंग' बेहद पॉपुलर हुई थी। इस फिल्म के बाद करण इंडियन डॉक्यूमेंट्री प्रड्यूसर्स असोसिएशन के सबसे कम उम्र के सदस्य बन गए थे।

करण बुलानी इसके अलावा  नेटफ्लिक्स की फिल्म सिलेक्शन डे को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। ये अरविंद अडीगा की इसी नाम से बनी नोवल पर आधारित है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।