लाइव टीवी

[PHOTOS] SRK Sister: कौन हैं शाहरुख खान की बहन शहनाज लालारुख खान? क्या आपने देखीं ये दुर्लभ तस्वीरें

Updated Feb 20, 2021 | 22:52 IST

शाहरुख खान की बहन की सार्वजनिक उपस्थिति कम ही देखने को मिलती है। आइए जानते हैं कौन हैं शहनाज लालारुख खान खान और देखिए उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरें।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शाहरुख खान की बहन
मुख्य बातें
  • माता-पिता की मौत के बाद शाहरुख की बहन को लगा था झटका
  • शहनाज लालारुख खान को लेकर डॉक्टरों ने को दी थी उम्मीद
  • यहां देखिए बहन के साथ शाहरुख की दुर्लभ तस्वीरें

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान हमेशा से ही अपने जीवन को लेकर काफी बेबाक और मुखर रहे हैं, खासतौर पर फर्श से अर्श तक पहुंचने की अपनी कहानी को लेकर। विनम्र शुरुआत से हिंदी फिल्म उद्योग में सुपरस्टार बनने तक, शाहरुख खान की जीवन की कहानी उनके फैंस के लिए काफी दिलचस्प रही है। सोशल मीडिया पर, शाहरुख के परिवार में पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और बेटे आर्यन खान की फोटोज अक्सर वायरल होती रहती हैं।

हालांकि, SRK की बहन शहनाज़ लालारुख खान के बारे में बहुत ज्यादा चर्चा नहीं होती है। शहनाज़ ने हाल ही में तब सुर्खियां बटोरीं, जब वह गेटवे ऑफ इंडिया पर अपने भाई के साथ नजर आईं। फोटो क्लिक होते समय दोनों एक साथ ही मौजूद थे। उनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हों।

शाहरुख ने एक बार एक मीडिया इंटरव्यू में शहनाज़ के बारे में बात की थी और बताया  था कि कैसे उनके माता-पिता की असमय मौत ने उन्हें और उनकी बहन दोनों को प्रभावित किया है। जब SRK 15 साल के थे तो उनके पिता का कैंसर से निधन हो गया था और इसके बाद 50 वर्ष की उम्र में उनकी मां उन्हें अलविदा कह गईं। माता-पिता दोनों के जाने से शहनाज़ बहुत गहराई तक प्रभावित हुईं।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की शूटिंग के दौरान, जब फिल्म की टीम यूरोप में थी तब SRK ने एक बार खुलासा किया था कि पिता की मौत के बाद शहनाज़ लालारुख इतनी बीमार हो गई थीं कि डॉक्टरों ने उनके ठीक होने की उम्मीद छोड़ दी थी।

अपनी बहन की अपने पिता की मौत पर कैसे प्रतिक्रिया हुई, इस बारे में बात करते हुए, SRK ने कहा, 'वह रोई नहीं थी, उसने कुछ भी नहीं कहा। वह बस गिर गई और उसका सिर नीचे जमीन पर टकरा गया। घटना के 2 साल बाद तक वह ना रोई और ना ही बोली। वह बस आसमान की ओर देखती रहती थी। इस घटना ने उसकी दुनिया बदल दी, अब वह बेहतर है लेकिन कुछ प्रभाव अभी भी उसमें देखने को मिलते हैं।'

यहां देखिए बीते समय में  अलग अलग मौकों पर शाहरुख खान के साथ ली गई बहन शहनाज लालारुख खान की दुर्लभ तस्वीरें:

इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान कथित तौर पर अपनी आगामी फिल्म पठान की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की आधिकारिक तौर पर निर्माताओं की ओर से घोषणा नहीं की गई है, सलमान खान ने हाल ही में पुष्टि की थी कि फिल्म में उनकी एक कैमियो उपस्थिति होगी। फिल्म में कथित तौर पर दीपिका पादुकोण भी होंगी।

अभिनेता को आखिरी बार अनंद एल राय की फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ देखा गया था। फिल्म में, SRK ने शारीरिक रूप से अपंग व्यक्ति की भूमिका निभाई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।