लाइव टीवी

क्यों नहीं टिक पाया बॉलीवुड अदाकारा करिश्मा कपूर का पति संजय कपूर से रिश्ता, क्या रही वजह, जानें यहां

karisma kapoor ex husband sunjay
Updated Apr 19, 2022 | 22:42 IST

Karishma Kapoor Divorce Secret Reason: चकाचौंध दिखने वाली बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ते जितनी जल्दी बनते हैं उसे टूटने में उससे भी कम समय लगता है।ऐसा ही एक रिश्ता था एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और संजय कपूर का। दोनों की शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी लेकिन 11 साल बाद दोनों अलग हो गए थे।

Loading ...
karisma kapoor ex husband sunjaykarisma kapoor ex husband sunjay
एक्स हसबैंड संजय कपूर के साथ करिश्मा
मुख्य बातें
  • करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने शादी के 11 साल बाद लिया था तलाक।
  • करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने एक-दूसरे पर लगाए थे कई इल्जाम।
  • करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय ने प्रिया सचदेवा से की थी दूसरी शादी।

Karisma Kapoor Divorce Secret Reason: 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने कई फिल्मों में काम किया था। आमिरा खान के साथ करिश्मा फिल्म राजा हिंदुस्तानी में नजर आई थीं। ये फिल्म जबरदस्त हिट हुई और करिश्मा ने इसके बाद एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में कीं। उन दिनों करिश्मा का नाम वैसे तो कई स्टार्स के साथ जुड़ा लेकिन अभिषेक बच्चन के साथ उनकी सगाई तक हुई। हालांकि ये सगाई भी शादी का रूप नहीं ले सकी और आपसी कारणों से दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद 29 सितंबर 2003 में करिश्मा कपूर ने दिग्गज बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी रचाई। वहीं संजय कपूर से शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों में अन बन शुरू हो गई। दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और 11 साल बाद 2016 में दोनों का तलाक हो गया।

Also Read: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में नई भर्ती, विक्की कौशल-टाइगर श्रॉफ नहीं खाकी वर्दी में दिखेगा ये एक्टर

तलाक के कारणों को बारे में ऐसा कहा जाता है कि करिश्मा और संजय ने एक दूसरे पर कई इल्जाम लगाए। करिश्मा का कहना है कि, हनीमून के दौरान संजय कपूर ने उनकी बोली लगाई थी। इतना ही नहीं करिश्मा ने ये तक कहा कि गर्भवती होने के दौरान उनके साथ फिजिकल टॉर्चर किया गया। वहीं करिश्मा का दूसरा इल्जाम यह रहा की संजय उन्हे ट्रॉफी की तरह बस यूज कर रहे थे क्योंकि उन्हे अपनी पहचान बनानी थी। और पहचान बनाने के लिए उनके पास अपना कोई हुनर नही था। संजय दिल्ली में पॉपुलर होना चाहते थे। वहीं संजय का जवाबी इल्जाम सुने तो संजय का कहना है कि, करिश्मा ने उनसे सिर्फ पैसों के लिए शादी की थी।

Also Read: खूब ट्रोल हुईं मिसेज कपूर, ना सिंदूर और ना मंगलसूत्र के नजर आईं आलिया भट्ट

करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेवा से शादी कर ली। करिश्मा और संजय को दो बच्चे भी है, बेटी का नाम समायरा और बेटे का नाम कियान है। कोर्ट के मुताबिक संजय कपूर और करिश्‍मा में जो आपसी सहमति बनी, उसमे संजय कपूर समायरा और कियान का सारा खर्च उठाएंगे। संजय कपूर के परिवार ने शादी पर करिश्‍मा को जो भी गहने दिए थे, वह सब उन्‍हीं के पास रहेंगे। यानी करिश्‍मा को कुछ भी लौटाना नहीं होगा। अब करिश्मा अपने दो बच्चों समायरा और कियान की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। वैसे करिश्मा भले ही अब फिल्मों में कम ही नजर आती हों लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।