लाइव टीवी

क्या अर्जुन-परिणीति की फिल्म संदीप और पिंकी फरार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? एक्टर ने दिया जवाब

Updated May 06, 2020 | 07:59 IST

Sandeep Aur Pinky Faraar: अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म संदीप और पिंकी फरार क्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है? अर्जुन कपूर ने इस बारे में दी ये जानकारी...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Sandeep Aur Pinky Faraar release
मुख्य बातें
  • संदीप और पिंकी फरार क्या ऑनलाइन होगी रिलीज?
  • अर्जुन कपूर ने इस बारे में ये जानकारी दी
  • फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एक बार फिर परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म में नजर आने वाले थे। दोनों की फिल्म संदीप और पिंकी फरार काफी चर्चा में थी। ये फिल्म 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया। अब लॉकडाउन को और बढ़ा दिया गया है और अभी ये कहना मुश्किल है कि लॉकडाउन खुलने पर भी थिएटर में कितनी लोग फिल्म देखने पहुंचते हैं। ऐसे में संदीप और पिंकी फरार का भविष्य भी अधर में है।

इस बारे में एक वेबसाइट ने अर्जुन से पूछा कि क्या संदीप और पिंकी फरार को ऑनलाइन रिलीज किए जाने की योजना बनाई जा रही है। इस पर अर्जुन ने बताया कि मैं अपनी किसी भी फिल्म को बेचने और खरीदने के काम में शामिल नहीं हूं। मेरे निर्माता ये सब देखते हैं। यह कुछ फिल्मों के लिए ये वास्तविकता है कि उनके लिए शायद इस रास्ते को चुना जा सकता है। मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगता। 

उन्होंने बताया कि मनोरंजन इस मुश्किल घड़ी में ध्यान बहलाने का एक हिस्सा है। हमें लोगों को खुश करने होता है। एक आर्टिस्ट के रूप में, अगर आप अभी इसकी शुद्धता को देखते हैं, तो मीडियम मायने नहीं रखता है। अपने मेटेरियल प्राप्त करना महत्वपूर्ण है। और उसके लिए अगर कुछ फिल्मों को डिजिटल पर रिलीज करना पड़े, तो मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं दिखता है।

इस दौरान अर्जुन ने ये भी क्लीयर किया कि कुछ फिल्में डिजिटल पर रिलीज हो सकती हैं, लेकिन बड़े बजट की ब्लॉकबस्टर फिल्में नहीं। बकौल अर्जुन, कुछ फिल्में डिजिटल पर आने का जोखिम नहीं उठा सकती क्योंकि उनकी लागत बहुत ज्यादा है और भारत के पास वैसा सब्सक्रिप्शन बेस नहीं है। जनता अभी भी डिजिटल रूप से कंटेंट का उपभोग नहीं कर रही है। जब आप वॉर, उरी, तान्हाजी या कबीर सिंह जैसे बड़ी फिल्मों के बारे में बात करते हैं, तो आपको डिजिटल से वे नंबर नहीं मिलेंगे। जैसे सूर्यवंशी सिनेमेटिक है, इसलिए आप इस तरह की फिल्म से डिजिटल पर आने की उम्मीद नहीं कर सकते। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर फिल्म इसका इंतजार करेगी।

आपको बता दें कि संदीप और पिंकी फरार का ट्रेलर काफी सस्पेंस से भरा हुआ था। जिसने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी। इस फिल्म को दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। ये ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक बार फिर अर्जुन और परिणीति की जोड़ी दिखेगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।