लाइव टीवी

8 साल में हनी सिंह ने बॉलीवुड को दिए दर्जनों गाने, 'चार बोतल वोदका' और 'छोटे छोटे पेग' ने गाड़े झंडे

Updated Feb 25, 2021 | 12:05 IST

जाने माने रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं। जॉन अब्राहम की फ‍िल्‍म मुंबई सागा में उनका गाना 'शोर मचाएगा' धूम मचाने को तैयार है।

Loading ...
Honey Singh
मुख्य बातें
  • जाने माने रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं।
  • जॉन अब्राहम की फ‍िल्‍म मुंबई सागा में उनका गाना 'शोर मचाएगा' है शामिल।
  • यो यो हनी सिंह को बॉलीवुड के गाने गाते हुए 8 साल पूरे हो चुके हैं।

Yo Yo Honey Singh Bollywood Journey: जाने माने रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड एक्‍टर जॉन अब्राहम की फ‍िल्‍म मुंबई सागा में उनका गाना 'शोर मचाएगा' धूम मचाने को तैयार है। यह गाना 28 फरवरी को र‍िलीज होगा। हनी सिंह ने ट्वीट कर इस गाने के रिलीज होने की जानकारी दी है। इससे पहले 2020 में आई फ‍िल्‍म छलांग में उनका गाना 'केयर नी करदा' रिलीज हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया था। 

हनी सिंह को बॉलीवुड के गाने गाते हुए 8 साल पूरे हो चुके हैं। वह एलबम्‍स के लिए साल 2005-06 से गा रहे हैं लेकिन हिंदी फ‍िल्‍मों में उनके गाने की शुरुआत साल 2012 से हुई थी। सबसे पहले फ‍िल्‍म कॉकटेल में हनी सिंह ने गाना गाया था 'मैं शराबी'। इसी फ‍िल्‍म का एक और गाना 'अंग्रेजी बीट' बेहद हिट हुआ था। इस गाने को भी हनी सिंह ने गाया था। इसके बाद सन ऑफ सरदार में हनी सिंह ने गाना गाया था- रानी मैं तू राजा, जो काफी लोकप्रिय हुआ था। 

इन गानों ने गाड़े सफलता के झंडे 
हनी सिंह ने दर्जनों बॉलीवुड फ‍िल्‍मों में गाने गाए हैं और उनके अधिकतर गाने सफल हुए हैं। फ‍िल्‍म खिलाड़ी 786 का गाना 'लोनली लोनली', रेस 2 का गाना 'पार्टी ऑन माइंड', चेन्‍नई एक्‍सप्रेस का 'लुंगी डांस', बॉस फ‍िल्‍म का 'पार्टी ऑल नाइट', रागिनी एमएमएस का 'चार बोतल वोदका', फगली का गाना 'ये फगली फगली क्‍या है', सिंघम रिटर्न्‍स का 'आता माझी सटकली', फ‍िल्‍म पागलपंती का गाना 'ठुमका' काफी फेमस हुआ था। इन सभी गानों को हनी सिंह ने गाया है। 

बीमारी के चलते लिया था ब्रेक
कुछ समय पहले हनी सिंह बॉलीवुड से गायब हो गए और करीब 2 साल तक बॉलीवुड से गायब रहे। इसके बाद हनी सिंह लौटे और उन्होंने खुद अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी। हनी सिंह ने बताया था, 'पिछले 18 महीने मेरी जिंदगी का सबसे खराब समय था और मैं किसी से बात करने की हालत में नहीं था और नोएडा में अपने घर में था। सच्चाई यह है कि मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर हो गया था जो कि 18 महीने तक चला और चार डॉक्टरों ने मेरा इलाज किया।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।