लाइव टीवी

पार्टी में Zeenat Aman को प्रपोज करने वाले थे Dev Anand, राज कपूर की बाहों में देख टूट गया था द‍िल

Updated May 26, 2021 | 18:01 IST

बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता देवानंद की जिंदगी में कई अदाकाराएं आईं लेकिन जिसने उन्‍हें दीवाना बनाया वह थीं जीनत अमान। जीनत ने देव साहब पर जादू कर दिया था। देव आनंद उन्‍हें प्रपोज भी करने वाले थे।

Loading ...
Dev Anand and Zeenat Aman
मुख्य बातें
  • अभिनेता देवानंद की जिंदगी में कई अदाकाराएं आईं लेकिन जिसने उन्‍हें दीवाना बनाया वह थीं जीनत अमान।
  • जीनत अमान ने देव साहब पर जादू कर दिया था। देव आनंद उन्‍हें एक पार्टी में प्रपोज भी करने वाले थे।

Zeenat Aman and Dev Anand love story: बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता देवानंद की जिंदगी में कई अदाकाराएं आईं लेकिन जिसने उन्‍हें दीवाना बनाया वह थीं जीनत अमान। जीनत ने देव साहब पर जादू कर दिया था। देव आनंद उन्‍हें प्रपोज भी करने वाले थे लेकिन अचानक सब खत्‍म हो गया। देव साहब और जीनत ने 70 के दशक में कई फिल्मों में काम किया थे, जिनमें वारंट, हरे रामा हरे कृष्णा, प्रेम शास्त्र और कलाबाज जैसी फिल्में शामिल थीं। दोनों को साथ में पर्दे पर खूब पसंद किया गया।

देव आनंद जीनत अमान से प्‍यार करने लगे थे लेकिन शायद इस बात की भनक जीनत को नहीं लगी। देव आनंद उस समय शादीशुदा थे। मीडिया में दोनों के लिंकअप की खबर पढ़ देव साहब खुश हुआ करते थे। ‌इसका जिक्र खुद देव साहब ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'रोमांसिंग विद लाइफ' में किया था। देव साहब ने एक दिन जीनत अमान को प्रपोज करने का मन बना लिया। देव साहब ने मुंबई के होटल ताज में एक पार्टी के बाद जीनत से मिलने का प्लान भी बना लिया था। यह पार्टी देव साहब ने ही दी थी और अपने करीबी दोस्‍तों को बुलाया था। 

पार्टी में हुआ कुछ ऐसा 

इसी पार्टी में कुछ ऐसा हुआ कि देव साहब का दिल टूट गया। देव साहब ने देखा कि राज कपूर नशे की हालत में जीनत के पास गए और उन्हें अपनी बाहों में भर लिया। जीनत ने भी राज कपूर को गले लगा लिया। जीनत जिस अंदाज में राज कपूर से मिलीं उसे देख देव आनंद को यह समझते देर नहीं लगी कि जीनत का झुकाव राज कपूर की तरफ है।

और अलग हो गए देव साहब

देव आनंद को ये बात भी रास नहीं आई थी कि जीनत ने उनसे बिना पूछे राज कपूर की फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' साइन कर ली थी। इस पार्टी के बाद देव साहब ने जीनत अमान से दूरी बना ली और उनका ख्‍याल अपने दिल से हमेशा हमेशा के लिए निकाल दिया। इस तरह देव आनंद और जीनत अमान के बीच सब कुछ खत्‍म हो गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।