लाइव टीवी

जब आलिया भट्ट ने बताया था रणबीर कपूर से पहली मुलाकात का किस्सा, कटरीना कैफ को कर रहे थे डेट

Updated Mar 15, 2020 | 08:00 IST |

Happy Birthday Alia Bhatt: आलिया भट्ट आज अपना 27वां बर्थडे मना रही हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी टाउन के सबसे चर्चित कपल हैं। आलिया रणबीर को तब से पसंद करती थीं जब वह कटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में थे।

Loading ...
1/ 6

 बॉलीवुड में इस दौर की सबसे सफल एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज यानी 15 मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं। बॉलीवुड डायरेक्टर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी आलिया भारत की नागरिक नहीं हैं। उन्होंने ब्रिटेन की नागरिकता ली है। आलिया ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। 
 

2/ 6

आलिया भट्ट ने अपने साल 2013 में  रणबीर कपूर से पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया था। आलिया भट्ट ने करण जौहर के शो में कॉफी विद करण में बताया था कि- मुझे याद है जब मैंने पहली बार रणबीर  कपूर से बात की थी।  

3/ 6

 आलिया कहती हैं- 'तुमने (करण जौहर) उसे बुलाया था जब रॉकस्टार रिलीज हुई थी। तुमने कहा था कि ये यहां है अब रणबीर से बात करो। उसे बताओ तुम उसे कितना प्यार करती हो। मैंने बहुत बकवास की थी। मैं लगातार बोले जा रही थीं।'

5/ 6

 आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे हाथ में मोबाइल पकड़े दिख रही हैं। इसमें उनके फोन का वॉलपेपर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में एक लड़का और लड़की दिख रहे हैं। इस फोटो को देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि इसमें आलिया के साथ रणबीर कपूर हैं।
 

6/ 6

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म चार दिसंबर 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया सड़क 2, आरआरआर, गंगूबाई काठियावाड़ी और करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आने वाली हैं।  
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।