लाइव टीवी

सालभर में हो गया था अरिजीत सिंह का तलाक, एक बच्ची की मां से की थी दूसरी शादी

Updated Apr 25, 2020 | 08:14 IST |

Arijit Singh Birthday:  बॉलीवुड सिंगर और लगातार चार बार फिल्मफेर अवॉर्ड जीत चुके अरिजीत सिंह आज यानी 25 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं। जानिए अरिजीत सिंह की लाइफ से जुड़ी कुछ बातें...

Loading ...
Arijeet Singh
1/ 6

 बॉलीवुड सिंगर और लगातार चार बार फिल्मफेर अवॉर्ड जीत चुके अरिजीत सिंह आज यानी 25 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं। आशिकी 2 के गाने तुम ही हो से रातों-रात स्टार बनें अरिजीत सिंह अबतक 200 से भी ज्यादा गाने गा चुके हैं।  

Arijeet Singh
2/ 6

अरिजीत सिंह पश्चिम बंगाल के शहर मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं। उनके पिता पंजाबी और उनकी मां बंगाली हैं। संगीत की शिक्षा अरिजीत ने अपनी मम्मी से ली थी। इसके अलावा उनकी आंटी भी एक क्लासिकल सिंगर थीं। उन्होंने सोनी टीवी के रिएलिटी शो फेम गुरुकुल में हिस्सा लिया था। 

Arijeet Singh
3/ 6

अरिजीत सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अरिजीत सिंह की पहली शादी शो की को कंटेस्टेंट साल 2013 में हुई थी। एक साल के अंदर ही उन दोनों का तलाक हो गया था। 

Arijeet Singh
5/ 6

अरिजीत सिंह और सलमान खान का विवाद भी काफी सुर्खियों में रहा था। एक अवॉर्ड शो में अरिजीत ने सलमान को कुछ कह दिया जिससे उन्हें काफी गुस्सा आ गया था। इसके बाद सलमान ने फिल्म सुल्तान से अरिजीत का गाना हटवा दिया था।

6/ 6

 अरिजीत सिंह ने सलमान खान से सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी थी। आपको बता दें कि अरिजीत सिंह फेम गुरुकुल के अलावा रियलिटी शो '10 के 10 ले गए दिल' में हिस्सा लिया था। वह इस शो के विनर भी रहे थे।
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।