लाइव टीवी

Arshad Warsi Birthday: माता-पिता की मौत के बाद छूट गई थी अरशद वारसी की पढ़ाई, घर-घर जाकर बेचते थे नेलपॉलिश

Updated Apr 19, 2020 | 12:00 IST |

Arshad Warsi Birthday: मुन्नाभाई के सर्किट यानी अरशद वारसी आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। अरशद वारसी ने 1996 में आई फिल्म तेरे मेरे सपने से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जानिए अरशद वारसी की लाइफ के Facts...

Loading ...
1/ 6

 बॉलीवुड में पिछले 20 साल से ज्यादा अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके अरशद वारसी आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। अरशद वारसी ने 1996 में आई फिल्म तेरे मेरे सपने से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान साल 2003 में आई फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस से मिली थी। इसमें उन्होंने सर्किट का रोल निभाया था।     
 

2/ 6

अरशद वारसी ने अपनी लाइफ में काफी संघर्ष किया था। अरशद वारसी जब 14 साल के थे तो उनके माता-पिता का निधन हो गया था। माता-पिता के निधन के बाद उन्होंने 10वीं की पढ़ाई छोड़ दी थी।     

3/ 6

अरशद वारसी के परिवार के दो घर थे। हालांकि, माता- पिता के देहांत के बाद वो दोनों घर उनके किरायेदारों ने हड़प लिए। जिसके चलते अरशद और उनके भाई को एक छोटे से घर में रहना पड़ा।

5/ 6

अरशद वारसी को डांस में काफी दिलचस्पी थी। उन्होंने साल 1991 में लंदन में हुई डांस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने अपना खुद का डांस स्टूडियो खोला था। अरशद वारसी श्रीदेवी और अनिल कपूर की फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा के भी कोरियोग्राफर थे।  

6/ 6

अरशद वारसी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एक्ट्रेस मारिया से साल 1999 में शादी की थी। शादी के पांच साल बाद यानी  10 अगस्त 2004 को दोनों पहली बार बेटे के पेरेंट्स बने। इसके बाद 2 मई 2007 को दोनों के घर एक बेटी का जन्म हुआ। 
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।