लाइव टीवी

Deepika Ranveer Anniversary: साजो श्रृंगार कर रणवीर संग तिरुपति पहुंचीं दीपिका, इस तरह मनाई शादी की सालगिरह

Updated Nov 14, 2019 | 13:11 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Deepika Ranveer Anniversary Photo: बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर दोनों स्टार त‍िरुपति मंदिर पहुंच कर भगवान का आशीर्वाद लिया।

Loading ...
1/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए आज यानी 14 नंवबर का दिन बेहद खास है। दोनों एक्टर पिछले साल इसी दिन शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं शादी की पहली सालगिरह के मौके पर दोनों एक्टर आंध्र प्रदेश के त‍िरुपत‍ि स्थित वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे हैं। यहां दोनों ने भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान रणवीर और दीपिका का परिवार भी उनके साथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे। हाल ही में दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में दीपिका साजो श्रृंगार में नजर आ रही हैं।

2/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

इस तस्वीर में दीपिका लाल रंग की हैवी ट्रेड‍िशनल साड़ी पहनी हुई हैं। मांग में सिंदूर और हैवी गोल्ड ज्वेलरी और ट्रेड‍िशनल चोकर ने दीपिका के इस लुक को और चार चांद लगा रहा था।

3/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

दीपिका पादुकोण को ये साड़ी उन्हें सुसराल की तरफ से तोहफे मिली थी। शादी की इस तस्वीर को देखें तो दीपिका के शगुन के थाल में वहीं साड़ी है जो उन्होंने पहली सालगिरह पर पहनी है। बता दें कि रणवीर के घरवालों ने कोंकणी शादी के दौरान उन्हें यहीं साड़ी गिफ्ट में की थी। इस तस्वीर में दोनों हसंते हुए नजर आ रहे हैं।

5/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

दीपिका के अलावा रणवीर सिंह कुर्ता और चूड़ीदार के साथ ही पिंक कलर का दुपट्टा पहने दिखे। इस दौरान उन्होंने ब्राउन कलर का चश्मा भी पहन रखा था। 

6/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तिरुपति के दर्शन के बाद स्टार कपल बालाजी और पद्मावती मंदिर जाएंगे। इसके बाद वो 15 नवंबर को अमृतसर गोल्डन टेंपल भी जाएंगे।

7/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी और रणवीर की एक तस्वीर शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- 'हम अपनी शादी की पहली सालगिरह पर भगवान वेंकटेश्‍वर का आशीर्वाद लेने आए हैं। आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए धन्‍यवाद।'
 

8/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले साल आज के दिन इटली में सात फेरे लिए थे। दोनों ने सिंधी और कोंकणी रिवाजों से शादी की थी। इस कपल की शादी की खूब चर्चा हुई थी।

9/ 9
तस्वीर साभार: Instagram

दोनों 6 साल तक एक दूसके को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया था। इटली में शादी करने के बाद स्टार कपल ने मुंबई में बॉलीवुड स्टार्स को शानदार पार्टी दी थी।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।