लाइव टीवी

Farhan Akhtar Birthday: जब फरहान अख्तर को घर से निकालना चाहती थीं मां हनी ईरानी, बना डाली 'दिल चाहता है'

Updated Jan 09, 2020 | 10:48 IST |

Farhan Akhtar Birthday: फरहान अख्तर 9 जनवरी को अपना 46वां बर्थडे मना रहे हैं। फरहान अख्तर जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं। फरहान अख्तर ने साल 2001 में फिल्म दिल चाहता है से डायरेक्शन में डेब्यू किया। 

Loading ...
1/ 6

 बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर 9 जनवरी को अपना 46वां बर्थडे मना रहे हैं। फरहान अख्तर जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं। फरहान अख्तर ने साल 2001 में फिल्म दिल चाहता है से डायरेक्शन में डेब्यू किया। 

2/ 6

फरहान अख्तर ने साल 1991 में फिल्म लम्हे में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा फरहान अख्तर अक्षय खन्ना की डेब्यू फिल्म हिमालय पुत्र के भी असिस्टेंट डायरेक्टर भी थे।     

3/ 6

फरहान अख्तर कॉलेज खत्म होने के बाद दो साल तक घर पर बैठे थे। फरहान अख्तर ने एक इंटरव्यू में कहा- कॉलेज खत्म होने के बाद वह घर पर केवल फिल्में ही देखा करते थे। जब मां ने उन्हें घर से निकालने की धमकी दी तो उन्होंने दिल चाहता है डायरेक्ट की।  

5/ 6

 फरहान अख्तर इन दिनों शिबानी डांडेकर को डेट कर रहे हैं। फरहान अख्तर ने साल 2000 में अधुना से शादी की थी। साल 2017 में अपने वाइफ अधुना से अलग हुए थे। फरहान और अधुना की दो बेटियां- शाक्या और अकीरा है।  

6/ 6

फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के अफेयर ने भी सुर्खियां बटोरी थी। श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर की नजदीकियों से उनके पिता शक्ति कपूर खुश नहीं थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने फरहान अखतर के घर से खींचकर निकाला था। शक्ति कपूर और फरहान अख्तर के बीच काफी लड़ाई भी हुई थी।  

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।