लाइव टीवी

दंगल से पहले तीन साल तक खाली थीं फातिमा सना शेख, इस टीवी सीरियल में भी कर चुकी हैं काम

Updated Jan 11, 2020 | 09:58 IST |

Fatima Sana Sheikh Birthday:दंगल गर्ल फातिमा सना शेख 11 जनवरी को 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।फातिमा के पिता विपन शर्मा हिंदू हैं। वहीं, उनकी मम्मी राज तब्बसुम मुस्लिम हैं। जानिए फातिमा की लाइफ के Facts...

Loading ...
Fatima Sana Sheikh
1/ 6

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख 11 जनवरी को अपना 28वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। फातिमा ने महज पांच साल में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म चाची 420 से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने तब्बू और कमल हासन की बेटी का रोल निभाया था।   

Fatima Sana Sheikh
2/ 6

फातिमा के पिता विपन शर्मा हिंदू हैं। वहीं, उनकी मम्मी राज तब्बसुम एक मुस्लिम हैं।फातिमा सना शेख को पहचान साल 2016 में आई फिल्म दंगल से मिली थीं। इस फिल्म में उन्होंने गीता फोगाट का किरदार निभाया था। हालांकि, इस फिल्म से पहले तीन साल पहले तक वह खाली बैठी थीं। 

Fatima Sana Sheikh
3/ 6

फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड के अलावा टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। फातिमा सीरियल बिग बॉस 11 की विनर दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के साथ सीरियल अगले जन्म मोहे बिटियां ही कीजो में नजर आई थीं। 

Fatima Sana Sheikh
5/ 6

फातिमा सना शेख ने दंगल में गीता फोगाट के लिए एक, दो नहीं बल्कि छह लेवल का ऑडिशन दिया था। एक्ट्रेस के अलावा फातिमा सना शेख एक अच्छी डांसर भी हैं। दंगल की शूटिंग के दौरान वह छह महीने तक आमिर खान के पुराने अपार्टमेंट में रही थीं।   

6/ 6

वर्कफ्रंट की बात करें तो फातिमा सना शेख आखिरी बार फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब फातिमा फिल्म लूडो में नजर आने वाली हैं।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।