लाइव टीवी

कंगना रनौत से लेकर कार्तिक आर्यन तक, कोरोना संकट में बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ यूं मनाया रक्षा बंधन

Updated Aug 03, 2020 | 21:05 IST |

देश में सोमवार को रक्षा बंधन मना गया। इस खास मौके को बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया। कंगना ने जहां परिवार संग रक्षा बंधन मनाया तो वहीं कार्तिक ने बहन से आशीर्वाद लेकर यह त्यौहार मनाया।

Loading ...
bollywood cebels Raksha bandhan
1/ 11

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हिमाचल में अपने परिवार के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने छोटे भाई अक्षत के संग एक तस्वीर शेयर की और इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा कि आपने यह कभी नहीं दिखाया कि आप मेरा कितना ख्याल रखते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे आप जैसा भाई मिला।

bollywood cebels Raksha bandhan
2/ 11
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपनी बहन शगुन पन्नू संग रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया। तापसी ने शगुन के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर शेयर करते हुए लिखा कि क्योंकि रक्षा तो हम भी एक-दूसरे की करते हैं। हैप्पी रक्षा बंधन।

bollywood cebels Raksha bandhan
3/ 11

मलाइका अरोड़ा ने रक्षा बंधन पर बहन अमृता अरोड़ा के साथ तस्वीर शेयर की। मलाइका ने लिखा कि तुम ही हो बंधू, सखा तुम ही। तुम सिर्फ मेरी बेबी सिटर ही नहीं बल्क‍ि बेस्ट फ्रेंड, बड़ी बहन और भाई भी हो। 

bollywood cebels Raksha bandhan
5/ 11

कृति सैनन ने भी अपनी बहन नुपुर सैनन के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया। नुपुर ने लिखा कि ऐसी बहन के लिए जिसने किसी भाई से भी अधिक मेरी रक्षा की। रक्षा बंधन की बधाई।

6/ 11

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी और दो भाइयों की बचपन की क्यूट तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन लिखा कि  वो पुराना दौर जब मैं इन दोनों से लंबी थी। बेबीज को राखी की शुभकामनाएं, जो बड़े हो गए हैं मगर फिर भी मेरे बेबीज हैं।
 

7/ 11

रक्षा बंधन के अवसर बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की। उन्होंने साथ में कैप्शन लिखा कि हैप्पी राखी, लव यू।

8/ 11

शिल्पा शेट्टी ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बेटी समीशा शेट्टी और बेटे वियान राज की एक खास फोटो शेयर की। तस्वीर में वियान अपनी बहन का हाथ पकड़े हुए नजर आए। समीशा का यह पहला रक्षा बंधन है। तस्वीर शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा कि आज और ये पल हम सभी के लिए बहुत खास है। वियान राज और समीशा ने अपना पहला रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया है। कहा जाता है कि भाई-बहन हमारे पहले सबसे अच्छे दोस्त हैं।

9/ 11

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर बेटे तैमूर अली खान और सोहा अली खान की बेटी इनाया की फोटो साझा की है। तस्वीर में तैमूर और इनाया बेहद क्यूट लग रहे हैं। उन्होंने साथ ही लिखा कि 
इन्नी को हैरानी हो रही है कि टिम ने यह पाउट कैसे बनाया।

10/ 11

अभिषेक बच्चन ने रक्षा बंधन पर थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि बेस्ट बहनों को राखी की शुभकामनाएं। मैं आप सभी को बहुत प्यार करता हूं। कृपया इस तस्वीर को पोस्ट करने के लिए मुझे मारना मत। बता दें कि अभिषेक कोरोना से जूझ रहे हैं और फिलहाल मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं।
 

11/ 11

कार्तिक आर्यन ने  बहन डॉ. कृतिका तिवारी के साथ रक्षा बंधन सेलिब्रेट किया। कार्तिक ने कई तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि जब बहन डॉक्टर हो तो रक्षा की जिम्मेदारी भी उसकी। डॉ. कृतिका मुझे आशीर्वाद दे रही हैं। सभी को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं। 
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।