लाइव टीवी

हरभजन सिंह से इस कारण शादी नहीं करना चाहती थीं गीता बसरा, टूटने वाला था रिश्ता

Updated Mar 13, 2020 | 09:00 IST |

हरभजन सिंह की वाइफ गीता बसरा का आज बर्थडे है। गीता और हरभजन ने साल 2015 में शादी की थी। हालांकि, एक वक्त दोनों का रिश्ता टूटने के कागर पर पहुंच गया था। जानिए दोनों की लव स्टोरी...

Loading ...
1/ 6

 दिल दिया है, द ट्रेन जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस गीता बसरा आज (13 मार्च) को अपना बर्थडे मना रही हैं। गीता बसरा ने साल 2015 में टीम इंडिया के स्पिनर हरभजन सिंह से शादी की थी। हालांकि, एक वक्त दोनों का रिश्ता टूटने के कागर पर पहुंच गया था।   

2/ 6

 हरभजन सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने गीता को पहली बार गाने 'वो अजनबी' में देखा था। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त सूवेद लोहिया से कहा कि उन्हें मिलना है। वह गीता को जानता था उसने गीता का नंबर अरेंज किया।  

3/ 6

हरभजन ने बताया कि साल 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने गीता को मैसेज कर कॉफी डेट के लिए पूछा था। हालांकि, गीता ने इस मैसेज का जवाब नहीं दिया था। इसके कुछ वक्त बाद गीता ने अपने ड्राइवर के लिए आईपीएल मैच के टिकिट्स मांगे।   
 

5/ 6

हरभजन के मुताबिक दोनों का रिश्ता टूटने के कगार पर आ गया था। गीता ने खुद हरभजन से कहा था कि वह रिश्ता तोड़ दे। यहां तक कि गीता ने हरभजन सिंह को सलाह दी थी कि वह किसी दूसरी लड़की से शादी कर लें।   

6/ 6

हरभजन ने बताया कि उन्हें गीता को मनाने में लगभग 9 महीने लग गए थे। आखिर में दोनों की साल 2015 में शादी हो गई थी। हरभजन सिंह और गीता बसरा की एक बेटी हिनाया हीर पलाहा हैं।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।