लाइव टीवी

Devendra Fadnavis Wife's Photos: दिग्गज अदाकारों को टक्कर देती हैं देवेंद्र फडणवीस की पत्नी, देखें ये तस्वीरें

Updated Nov 23, 2019 | 12:25 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Devendra Fadnavis Wife: देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर से महाराष्ट्र के सीएम बन चुके हैं। जिसके बाद से ही वो चर्चा में आ गए हैं। ऐसे में आज हम बात करेंगे उनकी पत्नी अमरुता फडणवीस (Amruta Fadnavis) के बारे में....

Loading ...
1/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

Amruta Fadnavis Photo: महाराष्ट्र में शनिवार को बीजेपी और एनसीपी ने मिलकर सरकार बना ली। ऐसे में देवेंद्र फडणवीस फिर से महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। बता दें कि देवेंद्र फडणवीस एनसीपी चीफ शरद पवार के बाद दूसरे ऐसे नेता हैं जो सिर्फ 44 साल की उम्र में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए। महाराष्ट्र में एक बार फिर से मिले सफलता के बाद देवेंद्र फडणवीस चर्चा में आ गाए हैं। बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमरुता फडणवीस एक प्राइवेट बैंक में वाइस प्रेसिडेंट हैं। अमरुता फडणवीस असल जिंदगी में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। 

2/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमरुता फडणवीस को अपने ग्लैमरस लुक के लिए काफी तारीफे मिल चुकी हैं। इसके साथ ही उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं।
 

3/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

Amruta Fadnavis Photo:अमरुता फडणवीस बैंक में कार्यरत होने के साथ-साथ एक क्लासिकल सिंगर भी हैं। उन्होंने एक रोमांटिक गीत भी गया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। गाना तेरी बन जाउंगी को अमरुता फडणवीस ने बेहद खूबसूरती के साथ गाया है। वहीं संगीत प्रेमी होने के नाते अमरुता रोजाना अभ्यास करती हैं।

5/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

Amruta Fadnavis Photo:अमरुता फडणवीस एक्सिस बैंक में वाइस प्रेसिडेंट और नागपुर में बिजनेस ब्रांच के हेड के तौर पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वो कई इवेंट और सोशल एक्टिविटी में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं।

6/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

अमरुता फडणवीस ने अपने इवेंट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बता दें कि वो कई फैशन शो में भी शामिल हो चुकी हैं। एक इवेंट में उन्हें शो स्टॉपर बनने का मौका भी मिला था।

7/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

गाने के अलावा मुख्यमंत्री की पत्नी अमरुता फडणवीस पर्दे पर एक्टिंग भी कर चुकी हैं। दरअसल एक गाने में अमिताभ बच्चन के साथ एक्टिंग करती नजर आईं थीं। इस गाने को अहमद खान डायरेक्ट किया था।
 

8/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

अमरुता फडणवीस अच्छी सिंगर और टैलेंटेड अदाकारा के साथ एक अच्छी मां भी हैं। उनकी बेटी का नाम दिविजा है। अमरुता अपनी बेटी के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।