लाइव टीवी

Aditya Roy Kapur girlfriend: इस मॉडल से है आद‍ित्‍य रॉय कपूर के अफेयर की चर्चा, रणवीर सिंह भी करते हैं फॉलो

Updated Feb 05, 2020 | 16:07 IST |

Aditya Roy Kapur rumoured girlfriend Diva Dhawan: आदित्य रॉय कपूर को लेकर चर्चा है कि वे मॉडल डिवा धवन को डेट कर रहे हैं। डिवा सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं।

Loading ...
1/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड के हॉट एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी फिल्म मलंग को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के साथ-साथ आदित्य अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। पिछले कुछ वक्त से उनका नाम मॉडल डिवा धवन से जुड़ रहा है। हालांकि उन्होंने इस बारे में सार्वजनिक रूप से कोई हामी नहीं भरी है और न ही डिवा ने कुछ कहा है। डिवा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी स्टाइलिश फोटोज शेयर करती रहती हैं।

2/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

हाल ही में आदित्य ने टीएनएन से बातचीत के दौरान डिवा को लेकर भी बात की। हालांकि उन्होंने इस बात से इंकार किया कि वे डिवा को डेट कर रहे हैं, लेकिन आदित्य ने उन्हें अच्छी दोस्त बताया। आदित्य ने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं सिंगल हूं या नहीं, इस बात को राज ही रहने देते हैं। जहां तक डिवा की बात है, हम दोनों अलग-अलग जगह इन अफवाहों का खंडन कर चुके हैं।

3/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

बता दें कि डिवा का जन्म न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में साल 1990 में हुआ था। उन्होंने फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है। 

5/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

मॉडलिंग में आने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वे मनीष मल्होत्रा, तरुण तहिलियानी जैसे बड़े-बड़े डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं।

6/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

डिवा ने भी आदित्य की तरह अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी है। वे एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।