लाइव टीवी

दो हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में मोस्ट वॉन्टेड हैं ममता कुलकर्णी, कोर्ट ने घोषित किया है भगोड़ा

Updated Apr 20, 2020 | 07:03 IST |

Mamta Kulkarani Birthday: टॉप एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी 20 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रही हैं। ममता कुलकर्णी फिल्मों से ज्यादा विवादों के कारण सुर्खियों में रही थीं। जानिए ममता कुलकर्णी के लाइफ के Facts..

Loading ...
1/ 6

 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी 20 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रही हैं। ममता कुलकर्णी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में तमिल फिल्म 'ननबरगल' से की। वहीं, बॉलीवुड में वह साल 1992 में आई फिल्म तिरंगा से डेब्यू किया था।  

2/ 6

 ममता कुलकर्णी फिल्मों से ज्यादा विवादों के कारण सुर्खियों में रही थीं। ममता बनर्जी सबसे पहले तब विवादों में आई थीं जब उन्होंने स्टारडस्ट मैग्जीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट किया था। इसके बाद उनका कनेक्शन अंडरवर्ल्ड के साथ आया था। 
 

3/ 6

ममता कुलकर्णी की अंडरवर्ल्ड डॉन विक्की गोस्वामी से शादी करने की खबर सामने आई थी। हालांकि, उन्होंने इसे अफवाह करार दिया था। ममता बॉलीवुड को छोड़ अब साध्वी बन गई हैं। साल 2013 में उन्होंने अपनी किताब 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ एन योगिनी'  लॉन्च की थी।  

5/ 6

साल 2018 में ठाणे की अदालत ने कोर्ट में पेश न होने के बाद भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके अलावा कोर्ट ने एनडीपीएस एक्ट के तहत ममता कुलकर्णी की 20 करोड़ रुपए की संपत्ति को कुर्क करने के भी आदेश दिए थे। इससे पहले दोनों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।  

6/ 6

आपको बता दें कि फिल्म चाइना गेट में डायरेक्टर राज कुमार संतोषी ने ममता को अंडरवर्ल्ड के दबाव में आने के बाद ही साइन किया था। यही नहीं, ममता ने राज कुमार संतोषी पर यौन शोषण का भी आरोप लगाया था।
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।