लाइव टीवी

Nutan Birthday: जब अफेयर की खबरों से खतरे में पड़ गई थी नूतन की शादी, संजीव कुमार को जड़ दिया था थप्पड़

Updated Jun 04, 2020 | 07:11 IST |

Nutan Birthday: एक्ट्रेस नूतन की आज 84वीं जयंती हैं। वेट्रन एक्ट्रेस कभी अपनी वक्त की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में से एक थीं। उन्होंने अपने करियर के टॉप पर शादी कर ली थी। जानिए नूतन और संजीव कुमार से जुड़ा किस्सा...

Loading ...
1/ 6

 वेट्रन बॉलीवुड एक्ट्रेस नूतन की आज जयंती है। अगर आज नूतन हमारे बीच होतीं तो 84वां बर्थडे मना रही होतीं। नूतन की मम्मी शोभना समर्थ एक्ट्रेस थीं। वहीं, उनके पिता कुमार सेन समर्थ एक डायरेक्टर थे। उन्होंने विदेश से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी।    

2/ 6

 नूतन ने महज 14 साल की उम्र में फिल्म हमारी बेटी से डेब्यू किया था। इस फिल्म को उनकी मम्मी ने ही डायरेक्ट किया था। नूतन बॉलीवुड की उन पहली एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने पर्दे पर स्विमसूट पहना था। साल 1958 में आई फिल्म दिल्ली का ठग में नूतन ने स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहना था। 

3/ 6

 नूतन ने महज 14 साल की उम्र में एडल्ट फिल्म  नगीना की थी। इस को सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया था। ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी। हालांकि, 14 साल की उम्र होने के कारण नूतन ये फिल्म नहीं देख पाई। दरअसल उन्हें वॉचमैन ने रोक दिया था। 

5/ 6

नूतन ने एक दिन संजीव कुमार को मीडिया से घिरा पाया था। उन्हें लगा कि संजीव कुमार ही मीडिया को अफेयर की खबरें दे रहे हैं। ऐसे में नूतन ने संजीव कुमार को थप्पड़ मार दिया।  खबरें आने लगी थी। उस वक्त नूतन की शादी हो गई थी। 

6/ 6

नूतन ने साल 1959 में लेफ्टिनेंट नेवी कमांडर रजनीश बहल से शादी की थी। उनका बेटा मोहनीश बहल है। नूतन काजोल और रानी मुखर्जी की मौसी भी हैं। साल 1991 में कैंसर के कारण नूतन की मौत हो गई थी। वह आखिरी बार दिलीप कुमार के साथ फिल्म कर्मा में नजर आईं थीं। 
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।