लाइव टीवी

बेडरूम सीक्रेट्स से बेबी प्लानिंग तक, जब शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने बताए थे ये राज

Updated Dec 01, 2019 | 07:46 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Priyanka Chopra Nick Jonas Anniversary:प्रियंका और निक ने पिछले साल राजस्थान के जोधपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए।

Loading ...
1/ 6

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की आज पहली एनिवर्सरी है। प्रियंका और निक ने पिछले साल राजस्थान के जोधपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। शादी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।   
 

2/ 6

 प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए थे। प्र‍ियंका चोपड़ा ने- 'जब मैं सोकर उठती हूं तो निक मेरे चेहरे को देखना पसंद करते हैं। मैं कहती हूं कि एक मिनट रुको, मैं हल्‍का सा मस्‍कारा और मॉस्‍चराइजर लगा लूं। मुझे ये अजीब तो लगता है लेकिन मैं उन्‍हें करने देती हूं।'
 

3/ 6

प्रियंका ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया कि वह निक को ओल्ड मैन जोन्स कहती हैं। प्रियंका के मुताबिक निक ओल्ड सोल और काफी इंटेलिजेंट हैं। मैं उनकी इन क्वालिटी से काफी इंप्रेस रही हूं। हालांकि, मैं निक जोनस से काफी अलग हूं। 
 

5/ 6

निक ने साल 2016 में सितंबर महीने में प्रियंका को ट्विटर पर मैसेज किया था, 'मैं हमारे कई मुचुअल फ्रेंड्स से सुन रहा हूं कि हमें मिलना चाहिए।' इसके बाद प्रियंका ने निक को अपना फोन नंबर दिया जिसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगीं। 

6/ 6

साल 2017 में Vanity Fair Oscars की आफ्टर पार्टी में दोनों पहली बार मिले। तीसरी डेट में निक समझ गए कि प्रियंका ही वह लड़की है जिससे वह शादी करना चाहते थे।  निक जोनस ने प्रियंका को ग्रीस में प्रपोज किया था। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।