लाइव टीवी

Renuka Sahane Birthday:ये हैं सलमान खान की 'भाभी' रेणुका शहाणे के बेबाक बयान, सोशल मीडिया पर होते हैं वायरल

Updated Mar 27, 2020 | 11:32 IST |

हम आपके हैं कौन में सलमान खान की भाभी का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस रेणुका शहाणे 27 मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं। रेणुका सोशल मीडिया पर अपने बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। जानिए उनके बेबाक बयान...

Loading ...
Renuka Sahane
1/ 6

हम आपके हैं कौन में सलमान खान की भाभी का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस रेणुका शहाणे 27 मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं। रेणुका शहाणे ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में दूरदर्शन के शो सर्कस में नजर आई थीं। इस सीरियल में शाहरुख खान भी अहम रोल में थे।

Renuka Sahane
2/ 6

रेणुका साल 1993 में दूरदर्शन के ही शो सुरभि में सिद्धार्थ काक से बतौर प्रेजेंटर नजर आई थीं। हालांकि, रेणुका के करियर का टर्निंग प्वाइंट फिल्म हम आपके हैं कौन है। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान की भाभी के अलावा माधुरी दीक्षित की बड़ी बहन का भी किरदार निभाया था।     
 

Renuka Sahane
3/ 6

रेणुका शहाणे सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। रेणुका शहाणे ने काला हिरण मामले में सैफ अली खान, तब्बू और नीलम के बरी होने पर सवाल उठाए थे। 'जब मोर उनके हिवड़ा में नाच रहा था वे कुछ लुप्तप्राय जानवरों को मारना चाहते थे। उन्होंने वह किया और उन्हें खाया भी। लेकिन क्या उन्होंने ऐसा किया?

5/ 6

 रेणुका ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा-नाना पाटेकर अपने तुनक मिजाज व्‍यवहार के लिए उतने ही जाने जाते हैं, जितना वह किसानों की मदद करने वाले अपने व्‍यवहार के लिए जाने जाते हैं। फिल्म उद्योग के कई पुरुषों और महिलाओं को इनके गुस्‍से का सामना करना पड़ा है।  
 

6/ 6

रेणुका शहाणे की पर्सनल लाइफ की बात करें तो रेणुका शहाणे ने आशुतोष राणा से शादी की थी। ये रेणुका की दूसरी शादी थी। शादी से पहले दोनों ने तीन महीने तक बाद की थी। आशुतोष और रेणुका के दो बेटे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं।
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।