लाइव टीवी

Sagarika Ghatge Birthday: रॉयल परिवार से ताल्लुख रखती हैं सागरिका घाटगे, क्रिकेटर जहीर खान की हैं पत्नी

Updated Jan 08, 2020 | 09:58 IST |

Sagarika Ghatke Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे का आज जन्मदिन है और वो 34 साल की हो गईं हैं। सागरिका बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस है और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं।

Loading ...
1/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घटगे का आज जन्मदिन है और वो 34 साल की हो गईं हैं। सागरिका का जन्म महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक्टर विजयसिंह घाटगे (विजेंद्र घाटगे) के घर हुआ था, यहां वो 8 साल की उम्र तक रहीं और फिर राजस्थान के अजमेर शिफ्ट हो गईं जहां से उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। 

2/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

सागरिका के बारे में कम लोग जानते हैं कि वो महाराष्ट्र के कागल के राजघराने से संबंध रखती हैं। सीता राजे घाटगे सागरिका की दादी हैं, जो इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होलकर III की बेटी हैं।

3/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

सागरिका ने साल 2007 में फिल्म चक दे इंडिया से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने प्रीति सबरवाल का रोल निभाया था, जिसके बाद वो रीबॉक की ब्रैंड एंबेसेडर बनीं। 

 

 

5/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

साल 2015 में वो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9 में भी नजर आईं जहां वो फाइनलिस्ट रहीं। सागरिका ने पंजाबी फिल्मों में भी डेब्यू किया और जस्सी गिल के साथ दिलदारियां में नजर आईं। 

6/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

24 अप्रैल 2017 को सागरिका ने यह जानकारी दी कि उन्होंने क्रिकेटर जहीर खान से सगाई कर ली है। इसके बाद इसी साल नवंबर में दोनों शादी के बंधन बंध गए। 

7/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

मालूम हो कि सागरिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.5 मिलियन यानी करीब 15 लाख फॉलोअर्स हैं। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।