लाइव टीवी

सारा अली खान और जान्हवी कपूर एक साथ, रणवीर सिंह के साथ क्या है कनेक्शन?

Updated Oct 21, 2021 | 21:12 IST |

Sara and Janhvi Photoshoot: सारा अली खान और जान्हवी कपूर ने अपने नए लुक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जहां दोनों एक्ट्रेस एक साथ नजर आ रही हैं।

Loading ...
Sara Ali Khan and Janhvi Kapoor
1/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

सारा अली खान और जान्हवी कपूर लंबे समय से करीबी दोस्त हैं। दोनों अभिनेत्रियों को अक्सर एक साथ जिम जाते, एक साथ वर्कआउट करते और कई कार्यक्रमों में एक-दूसरे की कंपनी में अच्छा समय बिताते हुए देखा जा चुका है।

Janhvi Kapoor and Sara Ali Khan
2/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

हाल ही में दोनों युवा एक्ट्रेस रणवीर सिंह के टीवी शो में मेहमान के रूप में पहुंचीं और अपने लुक के साथ इंटरनेट पर आग लगा दी। जाह्नवी और सारा दोनों ने ही अपनी तस्वीरें शेयर की हैं और दोनों के आकर्षण ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है!

Janhvi Kapoor and Sara Ali Khan
3/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

दरअसल क्विज शो द बिग पिक्चर ऑन कलर्स से टीवी पर डेब्यू करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह आगामी एपिसोड में अभिनेता सारा अली खान और जान्हवी कपूर की मेजबानी करते नजर आएंगे।

Sara Ali Khan and Janhvi Kapoor
5/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

प्रोमो वीडियो के दौरान पहले सारा स्टेज पर पहुंचती हैं और फिर जान्हवी कपूर का परिचय देते हुए स्टेज पर उनका स्वागत करती हैं और इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक थी।

6/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

इसके बाद मस्ती मजाक में रणवीर सिंह खुद को छुड़ाते हुए स्टेज पर अचानक पहुंच जाते हैं और सारा-जान्हवी पर शो में उनकी जगह लेने का आरोप लगाते हैं।

इस एपिसोड के लिए जाह्नवी ने हाई हील्स के साथ गुलाबी रंग की सीक्विन ड्रेस पहनी थी। वहीं सारा ने एनिमल प्रिंट की ग्लिटजी ड्रेस में नजर आईं। शो के अलावा दोनों ने एक दूसरे साथ इन्हीं लुक्स में फोटोज भी क्लिक कराई हैं।

7/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की सबसे बड़ी बेटी जान्हवी को आखिरी बार हॉरर-कॉमेडी रूही में राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ देखा गया था। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान आखिरी बार वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 में दिखी थीं। दोनों स्टार किड्स ने अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चलकर फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई है।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।