लाइव टीवी

शशि कपूर के ससुर ने रोक दी थी उनकी सैलेरी, राज कपूर ने तीन घंटे में करा दी थी जेनिफर कैंडल से शादी

Updated Mar 18, 2020 | 08:52 IST |

Shashi Kapoor Birthday: दीवार, आवारा जैसी फिल्मों के एक्टर और दादा साहेब अवॉर्ड विनर शशि कपूर का आज 82वां बर्थडे है। शशि कपूर ने साल 1958 में जेनिफर कैंडल से शादी की थी। जानिए उनकी लव स्टोरी...

Loading ...
1/ 7

 दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड विनर एक्टर शशि कपूर का आज 82वां जन्मदिन है। शशि कपूर का साल 2017 में निधन हो गया था। शशि कपूर का असली बलबीर राज कपूर था। उन्होंने साल 1958 में विदेशी मूल की एक्ट्रेस जेनिफर केंडल से शादी की थी।    

2/ 7

 शशि कपूर   1956 में थिएटर ग्रुप 'शेक्सपियराना' से जुड़ गए थे। दोनों की मुलाकात इसी थिएटर में हुई थी। इसे जेनिफर के पिता जेओफ़्रे कैंडलर चलाया करते थे।जेनिफर की छोटी बहन फैलिसिटी कैंडल ने अपनी पुस्तक 'व्हाइट कार्गो' में शशि कपूर और जेनिफर की लव स्टोरी के बारे में बताया था।

3/ 7

किताब के मुताबिक-'जेनिफर अपने दोस्त वैंडी के साथ नाटक 'दीवार' देखने रॉयल ओपेरा हाउस गई थीं। इस नाटक में शशि कपूर का एक छोटे सा रोल था। शशि कपूर ने नाटक शुरू होने से पहले  दर्शकों का अंदाजा लगाने के लिए पर्दे से झांका और उनकी नजर चौथी कतार में बैठी एक लड़की पर गई। 

5/ 7

जेनिफर ने शशि कपूर से घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करने का फैसला किया तो जेनिफर के पिता ने शशि कपूर का सैलेरी देने से भी मना कर दिया था। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक जेनिफर और शशि कपूर ने भागकर शादी करने का फैसला किया तो उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी।
 

6/ 7

शशि कपूर एयर इंडिया के ऑफिस गए और वहां से उन्होंने राज कपूर को ट्रंक कॉल किया और कहा कि दो टिकटों का पैसा भेज दीजिए। राज कपूर ने सिंगापुर से बॉम्बे के लिए प्रीपेड ट्रैवल एडवांस के जरिए टिकट का इंतजाम किया।

7/ 7

विदेशी लड़की से शादी की बात पर कपूर खानदान भी ज्यादा खुश नहीं था। ये शादी केवल तीन घंटे में  पृथ्वी राज कपूर के मांटुगा स्थित घर में आर्य समाजी रीति-रिवाज से हुई। इस शादी में हिस्सा लेने कि लिए पृथ्वी राज कपूर, तीन घंटे के लिए आए। पृथ्वीराज कपूर तब मुगल-ए-आजम की शूटिंग जयपुर में कर रहे थे।
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।