लाइव टीवी

रीना रॉय से लेकर श्रीदेवी तक, श्रद्धा कपूर से पहले पर्दे पर इच्‍छाधारी नागिन बनकर आईं ये अदाकाराएं

Updated Oct 29, 2020 | 12:50 IST |

बॉलीवुड अदकारा श्रद्धा कपूर नागिन का किरदार निभाने जा रही हैं। आइये एक नजर डालते हैं उन बॉलीवुड अदाकाराओं पर ज‍िन्‍होंने नाग‍िन का रोल निभाया।

Loading ...
Actress who played Naagin
1/ 6

रीना रॉय: 1976 में आई डायरेक्‍टर राजकुमार कोहली की फ‍िल्‍म नागिन में रीना रॉय ने नागिन का किरदार निभाया था। सुनील दत्त, फिरोज खान, संजय खान, विनोद मेहरा, रेखा, जीतेंद्र और मुमताज इस फ‍िल्‍म में उनके साथ नजर आए थे।
 

Actress who played Naagin
2/ 6

श्रीदेवी: बॉलीवुड में नागिन का जिक्र आता है तो सबसे पहले श्रीदेवी की ही तस्‍वीर उबर कर आती है। 1986 में आई नगीना और फ‍िर निगाहें जैसी फिल्मों ने श्रीदेवी के करियर को नया मुकाम दिया। दोनों ही फ‍िल्‍मों में उन्‍होंने नागिन का किरदार खूबसूरती से निभाया। 

Actress who played Naagin
3/ 6

रेखा: हिंदी सिनेमा की दिलकश अदाकारा रेखा भी पर्दे पर नागिन बनकर सामने आ चुकी हैं। साल 1990 में आई फ‍िल्‍म शेषनाग में रेखा इच्‍छाधारी नागिन के रोल में नजर आई थीं।

5/ 6

मनीषा कोईराला: साल 2002 में आई फ‍िल्‍म जानी दुश्‍मनी मल्‍टी स्‍टारर फ‍िल्‍म थी। इसमें सनी देओल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, सोनू निगम जैसे सितारे नजर आ थे। फ‍िल्‍म में मनीषा कोईराला इच्‍छाधारी नागिन के रोल में थीं।

6/ 6

मल्लिका शेरावत: 2010 में आई फ‍िल्‍म हिस्‍स बॉक्‍स ऑफ‍िस पर फ्लॉप रही थी। इस फ‍िल्‍म में इरफान खान और मल्ल्किा शेरावत साथ्‍ज्ञ नजर आए थे। मल्लिका शेरावत ने इस फ‍िल्‍म में नागिन का किरदार निभाया था।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।