लाइव टीवी

Deepika Padukone Throwback: जब शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण को बताया था युवराज सिंह की बहन

Updated Jan 05, 2020 | 09:05 IST |

Deepika Padukone Birthday:दीपिका पादुकोण 5 दिसंबर को बर्थडे मना रही हैं। दीपिका पादुकोण का नाम साल 2007 में युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ा था। शाहरुख ने एक बार दीपिका को यूवी की बहन तक कहा था...

Loading ...
1/ 6

दीपिका पादुकोण 5 दिसंबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं दीपिका पादुकोण पिछले 13 साल से बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में शुमार हो चुकी हैं। दीपिका ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। हालांकि, इसस पहले उनका नाम युवराज सिंह से भी जुड़ चुका है।

2/ 6

दीपिका पादुकोण का नाम साल 2007 में युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ा था। इसी साल इंडिया पाकिस्तान के बीच हुई सीरीज के दौरान एक इवेंट में शाहरुख खान ने दीपिका को युवराज की बहन तक कहा था।   
 

3/ 6

शाहरुख ने इस प्रोग्राम के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को स्टेज पर बुलाया था। धोनी जब स्टेज पर आए तो शाहरुख ने मजाकिया लहजे में कहा-'मैं तुम्हें ये बताने वाला था कि मेरे साथ दीपिका नाम की एक एक्ट्रेस काम कर रही हैं। शायद तुम उसे नहीं जानते होगे।'
 

5/ 6

युवराज सिंह ने दीपिका से ब्रेकअप के बाद एक अखबार को दिए इंटरव्यू में युवराज सिंह ने बताया था कि उनकी और दीपिका की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। युवराज ने  कहा- हम दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। हम एक दूसरे के बारे में ज्यादा बातें जानना चाहते थे। हमने एक साथ ज्यादा वक्त नहीं बिताया। 

6/ 6

 युवराज ने इस इंटरव्यू में ब्रेकअप की वजह बताते हुए कहा था- हां वह अपनी लाइफ में किसी दूसरे शख्स के साथ आगे बढ़ गई हैं। मुझे लगता है कि ये उसकी पर्सनल च्वॉइस है। अगर उन्हें रिलेशनशिप से बाहर निकलना चाहती हैं तो इस पर कोई ज्यादा कुछ कर नहीं सकता है। 
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।