लाइव टीवी

Virat Kohli- Anushka Sharma: सबसे क्यूट कपल हैं विराट कोहली- अनुष्का शर्मा, दोनों की ये तस्वीरें हैं सबूत

Updated Nov 05, 2019 | 18:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Virat Kohli- Anushka Sharma Pictures: क्रिकेटर विराट कोहली का आज जन्मदिन है और वो 31 साल के हो गए हैं। विराट के बर्थडे पर हम आपके दिखा रहे हैं उनकी और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा की कुछ खास तस्वीरें।

Loading ...
1/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके नाम कई प्रतिष्ठित रिकॉर्ड्स हैं और वो बेहतरीन खिलाड़ी हैं। एक अच्छे खिलाड़ी के साथ- साथ विराट एक अच्छे पति हैं और यह बात जगजाहिर है। इन दिनों भूटान में हैं और साथ में समय बिता रहे हैं। जिसकी तस्वीरें दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। 

2/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

हाल ही में दोनों ने साथ में 8.5 किलोमीटर लंबा ट्रेक किया है और इस दौरान का एक किस्सा अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। अनुष्का ने बताया कि ट्रेक के दौरान छोटे से गांव में एक परिवार ने उनकी मदद की, हालांकि यह परिवार नहीं जानता था कि वो दोनों (विराट- अनुष्का) कौन हैं।

3/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

पिछले साल दोनों ने पहला करवाचौथ मनाया था और वो तस्वीर काफी चर्चा में रही थी। इस साल करवाचौथ की जो फोटो सामने आई उसमें दोनों हमेशा की तरह काफी अच्छे लग रहे हैं। 

5/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

शादी के बाद से दोनों अक्सर साथ समय बिताते हैं। जिनकी तस्वीरें भी सामने आती रहती हैं। 

6/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

अनुष्का- विराट सबसे चर्चित और क्यूट कपल्स में से एक हैं और एक- दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

7/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

वहीं वेकेशंस के अलावा भी दोनों एक- दूसरे के साथ टाइम बिताने का मौका ढूंढ ही लेते हैं। अनुष्का मैच के दौरान अक्सर अपने पति के साथ होती हैं।

8/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

बता दें कि अपना बर्थडे अनुष्का के लिए विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ चल रही सीरिज में कप्तानी की कमान रोहित शर्मा को सौंप दी।

 

9/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

वहीं दूसरी तरफ अनुष्का की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आईं थीं। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी नजर आए थे।

10/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

यह फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी हालांकि अनुष्का के काम को काफी सराहा गया था। जीरो की रिलीज के बाद से फैन उनके नए प्रोजेक्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।