लाइव टीवी

Parineeti Chopra Birthday: इस कारण पेरेंट्स से नफरत करती थीं परिणीति चोपड़ा, खुद किया था खुलासा

Updated Oct 22, 2019 | 09:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Parineeti Chopra Birthday: परिणीति चोपड़ा का 22 अक्टूबर को बर्थडे है। परी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह बचपन में अपने पेरेंट्स से नफरत किया करती थीं। जानिए क्या था इसका कारण...

Loading ...
1/ 6

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 22 अक्टूबर को बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। परिणीति ने साल 2011 में फिल्म लेडीज वर्सेज रिक्की बहल से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। परी की पहली हिट फिल्म इश्कजादे थी। 

2/ 6

एक्टिंग के अलावा पढ़ाई-लिखाई में भी परिणीति हमेशा से अव्वल रही थीं। बॉलीवुड में करियर बनाने से पहले वह इंग्लैंड में एक इनवेस्टमेंट बैंकर की जॉब भी कर चुकी हैं। इसके अलावा वह यशराज फिल्म्स में पब्लिक रिलेशन कंसलटेंट भी रह चुकी हैं।  

3/ 6

परिणीति बचपन में छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। परिणति ने एक इवेंट में बताया था कि- हमारे पास कार खरीदने के पैसे नहीं थे। इस कारण मैं साइकिल से स्कूल जाया करती थी। कुछ दूर तक मेरे पिता मेरे साथ चलते थे। पापा के जाने के बाद लड़के मेरा पीछा किया करते थे।  

5/ 6

परी एक्ट्रेस के साथ-साथ एक क्लासिकल सिंगर भी हैं। उन्होंने इस साल रिलीज हुई फिल्म केसरी का गाना तेरी मिट्टी का फीमेल वर्जन गाया था।  फिल्मों में आने से पहले उनका वजन काफी ज्यादा था। कई बार उन्हें वजन के कारण ट्रोल भी किया गया।  

6/ 6

परिणीति ने लगभग 20 किलो तक वजन कम किया था। इसके लिए उन्होंने सबसे पहले अपनी डाइट में बदलाव किए थे। उन्होंने फास्ट फूड खाना छोड़ दिया। इसके अलावा वह रोज कार्डियो और वेट ट्रेनिंग किया करती थीं।  

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।