लाइव टीवी

Raj Kapoor Birthday: जब शादी के बाद नरगिस दत्त ने मांगी राज कपूर की वाइफ से माफी, मिला ये जवाब

Updated Dec 14, 2019 | 07:19 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Raj Kapoor Birthday: शोमैन राज कपूर का आज 95वां बर्थडे है। राज कपूर का जिक्र नरगिस दत्त के बिना अधूरा है। नरगिस ने शादी के बाद राज कपूर की वाइफ कृष्णा राज कपूर से माफी मांगी थी। जानिए ये किस्सा...

Loading ...
Raj Kapoor Birthday
1/ 6

बॉलीवुड के सबसे बड़े शोमैन राज कपूर की 14 दिसंबर को 95वीं जयंती है। राज कपूर का जिक्र नरगिस दत्त के बिना अधूरा है। राज कपूर और नरगिस बॉलीवुड का पहला सबसे हाईप्रोफाइल अफेयर था। राज कपूर की शादी कृष्णा कपूर से हो चुकी थीं।     

Raj Kapoor Birthday
2/ 6

राज कपूर और नरगिस ने आग, आवारा, श्री 420 जैसी क्लासिक फिल्मों में काम किया। इन फिल्मों की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आ गए थे। दोनों का ये अफेयर लगभग नौ साल तक चला था। हालांकि, नरगिस ने बाद में सुनील दत्त से शादी कर ली थी। 

Raj Kapoor Birthday
3/ 6

राज कपूर और नरगिस के अफेयर के दौरान कृष्णा राज कपूर को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा था। पत्रकार रूबेन द्वारा लिखी राज कपूर की जीवनी के मुताबिक नरगिस ने शादी के बाद कृष्णा राज कपूर से माफी मांगी थी। किताब में कृष्णा कपूर के हवाले से लिखा गया है- 'नरगिस खुद इन बातों के साथ मेरे पास आई।' 

Raj Kapoor Birthday
5/ 6

बकौल कृष्णा राज कपूर- मैंने उन्हें बीच में ही रोका और कहा भगवान के लिए, अब इसके बारे में कुछ न बोलें। अब सब कुछ खत्म हो गया है, इसके लिए कुछ भी रंज करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि ये सब आपके साथ नहीं होता तो किसी और के साथ होता।' 

6/ 6

मधु जैन की किताब 'द कपूर्स: फर्स्ट फैमिली ऑफ इंडियन सिनेमा' के मुताबिक राज कपूर- नरगिस के अफेयर के दिनों में कृष्णा राज कपूर पलंग पर लेट जाती, रेडियो चलाती और उस पर गीत बजता 'आजा रे अब तेरा दिल पुकारे।' कृष्णा राज कपूर कहतीं- 'मैं वो थीं जिसके लिए ये गाना होना चाहिए था। मैं पलंग पर लेट जाती और बस यही सोचते रहती कि शायद आज वो घर आएंगे।'  

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।